SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ओटीटी पर रिलीज होगी थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म, जानें कहां देख पाएंगे जेसन संजय की सिग्मा

सीएम थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो तैयार है. फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं ओटीटी पर फिल्म कब रिलीज होगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 27, 2026, 06:59 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 07:04 PM IST
Image Credit: सिग्मा ओटीटी पर होगी रिलीज
Join

थलापाति विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म सिग्मा 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. वहीं अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. सिग्मा फिल्म में संदीप किशन ने लीड रोल निभाया है. फिल्म का डायरेक्शन थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने किया है. जेसन संजय ने इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया है. फिल्म 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ खास बिजनेस नहीं किया. वहीं अब फिल्म ओटीट पर रिलीज को तैयार है.

कहां रिलीज होगी फिल्म

सिग्मा फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. अगर आपको साउथ सिनेमा की फिल्में देखना पसंद हैं तो आप सिग्मा फिल्म को देख सकते हैं. अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते में फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

सिग्मा फिल्म की कहानी चेन्नई कि तेज-तर्रार रेडियो जॉकी,गुरु की कहानी है. यह छिपकर खजाने की तलाश करता है. एक डील की वजह से वह आर्थिक संकट में फंस जाता है. जिसकी वजह से उसका परिवार और करीबी दोस्त मुश्किल में पड़ जाते हैं. पैसों की वजह से गुरु एक खतरनाक काम को हां बोल देता है. इस काम में उसे पेरुमल का छिपा हुआ हिसाब की किताब को ढूंढकर लाना होता है.

पेरुमल एक ताकतवर बिजनेसमैन है, जिसका अंडरग्राउंड नेटवर्क चलता है. जिस इंसान ने गुरु को काम दिया होता है वही उसे धोखा दे देता है. पेरुमल उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा कर उसके करीबी दोस्त को बंधनक बना लेता है. जिसके बाद वह काफी ज्यादा पैसों की मांग करता है. जिसके बाद गुरु पेरुमल के अंडरग्राउंट तिजोरी को निशाना बनाता है, जिसकी सुरक्षा काफी ज्यादा थी.इसके बाद वह एक टीम बनाकर अपने काम को अंजाम देता है. क्या गुरु इस काम को कर पाएगा. इसके आपको फिल्म देखनी होगी.

सिग्मा फिल्म की कास्ट

सिग्मा फिल्म में संदीप किशन ने लीड रोल निभाया है. फिल्म में उनके साथ फारिया, राजू सुंदरम, शिव पंडित, संपत राज, अनबू थसन, शीला राजकुमार और योग जापी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन जेसन संजय ने किया. थमन एस ने म्यूजिक दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES