शादी के 20 साल बाद छलका सूर्या का प्यार, पत्नी ज्योतिका को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका की शादी को 20 साल पूरे हो चुके हैं. आज भी कपल के बीच प्यार बरकरार है. हाल ही में सूर्या ने पत्नी के लिए प्यार बयां किया है. उन्होंने बोला ज्योतिका जितना प्यार करती हैं, मैं उतना कभी नहीं कर पाऊंगा.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल सूर्या और ज्योतिका की शादी को 20 साल हो चुके हैं. हाल ही में एक्टर ने पत्नी ज्योतिका संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. एक्टर ने बताया कि उन्हें छोटी-छोटी कोशिश करने पर भी बहुत ज्यादा प्यार मिलता है. एक्टर ने दुबई में एक इवेंट पर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. एक्टर ने बताया है कि वह अपनी पत्नी से मिले प्यार की बराबरी नहीं कर सकते हैं.
पत्नी को लेकर सूर्या ने कही दिल छूने वाली बात
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका की शादी को 20 साल पूरे हो चुके हैं. आज भी उनकी शादी में प्यार बरकरार है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या ने दबुई में अपनी अपकमिंग फिल्म सीन के इवेंट में पर्सनल लाइफ खासकर पत्नी ज्योतिका से मिलने वाले प्यार के बारे में बात की है. एक्टर ने बतया है कि उनकी छोटी-छोटी कोशिश पर पत्नी से उन्हें काफी प्यार मिलता है. एक्टर ने बोला कि पत्नी से मिलने वाले प्यार की वह बराबरी नहीं कर सकते हैं. वह जो भी करते हैं पूरे दिल और ईमानदारी से करने की कोशिश करते हैं.
शादी की 20वीं सालगिरह पर की फिर से वेडिंग
सूर्या और ज्योतिका की शादी 11 सितंबर 2006 को हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी. ज्योतिका और सूर्या 'पूवेल्लम केट्टुप्पार' फिल्म के सेट पर मिले थे. काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई. इसके बाद उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. हाल ही में कपल ने 20 वीं सालगिरह के मौके पर स्कॉटलैंड में फिर से वेडिंग की थी. सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटो और वीडियो वायरल हुए थे. इस शादी में उनके बच्चे, परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे.
सोशल मीडिया पर उनकी क्रिश्चियन वेडिंग की वीडियो वायरल हुई थी. जिसमें ज्योतिका व्हाइट गाउन पहने ज्योतिका ब्राइडल एंट्री लेती हैं. ज्योतिका को देख सूर्या इमोशनल हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था. लोगों का कहना था कि शादी के 20 साल बाद भी कपल के बीच गहरा प्यार है.
इन फिल्मों में किया साथ में काम
सर्या और ज्योतिका ने काखा काखा, पेराझागन, मायावी जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है. शादी के बाद ज्योतिका ने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था. साल 2015 में उन्होंने फिल्म 36 वयाधिनिले से फिर से वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में काम किया.
इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज होगी थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म, जानें कहां देख पाएंगे जेसन संजय की सिग्मा