SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामायण में 'हनुमान' की एंट्री: सनी देओल का पहला लुक आउट, नए अवतार में फैंस को मिला सरप्राइज

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने हैदराबाद में बड़ा ऐलान करते हुए सनी देओल का भगवान हनुमान के रूप में पहला लुक जारी किया है. साथ ही मेकर्स ने रामायण यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए 5 नए स्पिन-ऑफ प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा कर दी है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 20, 2026, 07:56 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 08:14 AM IST
Image Credit: सनी देओल का भगवान हनुमान के रूप में पहला लुक आउट (PC- @deolsforever)
Join

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया इतिहास रचने जा रही फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. हैदराबाद में हुए एक ग्रैंड इवेंट के दौरान मेकर्स ने महागाथा से जुड़ा एक बहुत बड़ा सरप्राइज सबके सामने रखा. फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे बॉलीवुड के पावरहाउस सनी देओल का फर्स्ट लुक आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है. सिर्फ इतना ही नहीं, मेकर्स ने यह भी ऐलान कर दिया है कि रामायण का सफर सिर्फ दो फिल्मों पर खत्म नहीं होगा, बल्कि इसके आगे कई धमाकेदार स्पिन-ऑफ प्रोजेक्ट्स भी लाए जाएंगे.

हैदराबाद में हुए एक स्पेशल प्री-रिलीज इवेंट में मेकर्स ने दर्शकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है. इस इवेंट के दौरान फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे एक्टर सनी देओल का पहला लुक आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने लाया गया. सनी देओल को हनुमान के रूप में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था और इस लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

रामायण का दायरा होगा और भी बड़ा

इवेंट के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनका प्लान सिर्फ एक या दो फिल्में बनाकर रुकने का बिल्कुल नहीं है. नमित ने कहा कि 'रामायण' के सफर को यहीं खत्म नहीं किया जाएगा, बल्कि इसकी शुरुआत की जा रही है. टीम ने एक खास वीडियो भी दिखाया जिसमें यह बताया गया कि आने वाले समय में इस महागाथा को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा. मेकर्स का यह विजन देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले सालों में भारतीय सिनेमा का पैमाना पूरी तरह बदलने वाला है.

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'कमियां न ढूंढें, एक होकर दुनिया को भारत का दम दिखाएं', रामायण के लिए रॉकिंग स्टार यश का बड़ा संदेश
 

आएंगे 5 धमाकेदार स्पिन-ऑफ प्रोजेक्ट्स

भले ही मेकर्स ने अभी यह पूरी तरह साफ नहीं किया है कि ये स्पिन-ऑफ फिल्में होंगी या वेब सीरीज, लेकिन उन्होंने यह कंफर्म कर दिया है कि ऐसे करीब 5 प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. इवेंट में दिखाए गए टीजर वीडियो में हनुमान के अलावा रामायण के दूसरे अहम पात्रों जैसे शूर्पणखा, जटायु, इंद्रजीत और अंगद की कहानियों पर आधारित प्रोजेक्ट्स को भी टीज किया गया. इन किरदारों की अलग कहानियों के आने से फैंस का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गया है. हर कोई यह देखने के लिए बेताब है कि इन लीजेंड्री पात्रों की दुनिया बड़े पर्दे पर कैसी नजर आएगी.

 

 

 

 

दशहरा पर खुलेंगी एडवांस बुकिंग

फिल्म के प्रति लोगों के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने एक और बड़ा ऐलान किया है. 'रामायण' की एडवांस बुकिंग इसी साल भारत में आने वाले पावन त्योहार दशहरा के मौके पर शुरू कर दी जाएगी. लोग काफी समय से इस फिल्म की टिकटों की बुकिंग का इंतजार कर रहे थे और अब दशहरा पर यह मौका मिलने से फैंस में भारी खुशी है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी और यश लंकापति रावण का किरदार निभाएंगे.

 

 

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह मेगा प्रोजेक्ट दो भागों में बंटा हुआ है. इस महागाथा का पहला पार्ट दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. वहीं इसका दूसरा और आखिरी पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. सनी देओल के हनुमान लुक और इन नए स्पिन-ऑफ्स के अनाउंसमेंट के बाद यह साफ हो चुका है कि 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा ग्लोबल फिनिशर बनने जा रहा है, जिसका हर एक भारतीय सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES