SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वाराणसी' की शूटिंग पूरी, फिर भी इस काम में जुटे हैं राजामौली; मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फैंस को बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की डबिंग अभी शुरू नहीं हुई है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 16, 2026, 14:06 IST | Updated: Nov 16, 2026, 14:16 IST
Join

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आएंगे और इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हालांकि, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, कंप्यूटर ग्राफिक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करने का काम अभी तेजी से चल रहा है. फिल्म की डबिंग अभी शुरू नहीं हुई है. फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी शेयर की है.

मेकर्स ने दिया फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

दरअसल, एक फैन ने फिल्म के आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल पूछा था. इसके जवाब में मेकर्स ने लिखा, 'शूटिंग पूरी हो गई है. पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. कंप्यूटर ग्राफिक्स पर काम हो रहा है और री-रिकॉर्डिंग (आरआर) भी जारी है. डबिंग शुरू करनी है. अगर आपको लगता है कि यह अपडेट है, तो यह अपडेट है. अगर नहीं, तो धमाके के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.'

फिल्म का चल रहा पोस्ट-प्रोडक्शन

इससे पहले फिल्म के निर्माता एसएस कार्तिकेय ने इसी साल सितंबर में आईएएनएस को दिए एक खास इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अगले साल जनवरी तक यह काम पूरा हो जाएगा.

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू साथ आएंगे नजर

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही 'वाराणसी' में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है. इसका निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस के बैनर तले किया जा रहा है. वाराणसी' के टाइटल टीजर लॉन्च पर एसएस राजामौली ने महेश बाबू के किरदार रुद्र के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि रुद्र का जन्म बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है. वह ऐसी किस्मत लेकर चलता है, जिसे उसने खुद नहीं चुना. वह मजाकिया होने के साथ-साथ भावुक और निडर भी है. महेश बाबू ने अपने किरदार में इन सभी खूबियों को बखूबी उतारा है. किसी किरदार को सिर्फ निडर दिखाना आसान है, लेकिन एक ही समय में उसे निडर और कमजोर भावनाओं वाला दिखाना बहुत कम कलाकार ही कर पाते हैं.

राजामौली ने बताया कि फिल्म के अफ्रीका शेड्यूल की शूटिंग किलिमंजारो और मसाई मारा के आसपास हुई थी. वहां के खूबसूरत नज़ारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया. मेकर्स फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा के किरदारों की झलक भी पहले ही दिखा चुके हैं. फिल्म में पृथ्वीराज खलनायक कुंभा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी.

(इनपुट आइएएनएस के साथ भी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES