App

शाहरुख की 'किंग' के नाम दर्ज हुई सबसे बड़ी डील, कोई भी इंडियन फिल्म आज तक नहीं पहुंची इस आंकड़े तक

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' ने ओवरसीज राइट्स के जरिए 175 करोड़ की डील की है. जानिए कैसे यह फिल्म 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है.

शाहरुख की 'किंग' के नाम दर्ज हुई सबसे बड़ी डील, कोई भी इंडियन फिल्म आज तक नहीं पहुंची इस आंकड़े तक
Image Credit: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़ों रुपये (PC- Redchillis)

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान एक बार फिर बाक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर सोशल मीडिया और फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म अभी थिएटर्स में आई भी नहीं है और इसने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे देखकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है. 'किंग' के ओवरसीज राइट्स पूरे 175 करोड़ रुपये में बिके हैं. यह इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज डील मानी जा रही है.

भारत में भले ही साउथ की बड़ी फिल्मों का दौर चल रहा हो, लेकिन जब बात विदेशी मार्केट की आती है तो शाहरुख खान का कोई मुकाबला नहीं है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फार्स फिल्म्स नाम की कंपनी ने 'किंग' के ओवरसीज थिएटिकल राइट्स को 175 करोड़ रुपये यानी लगभग 18 मिलियन डॉलर में खरीदा है. इससे पहले शाहरुख की ज्यादातर फिल्मों को यश राज फिल्म्स विदेशों में डिस्ट्रीब्यूट करता था, लेकिन इस बार फार्स फिल्म्स ने यह बड़ा दांव खेला है. आज तक कोई भी इंडियन फिल्म विदेशों के राइट्स के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी, ऐसे में 175 करोड़ की यह डील अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

क्या फिल्म निकाल पाएगी अपनी लागत?

इतनी बड़ी कीमत पर राइट्स बिकने का सीधा मतलब यह है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म और शाहरुख के स्टारडम पर पूरा भरोसा है. हालांकि ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन का एक नियम होता है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को कुल कमाई का सिर्फ 50 परसेंट हिस्सा ही मिलता है. इसका मतलब यह है कि 'किंग' को सिर्फ अपना पैसा निकालने के लिए इंटरनेशनल बाक्स ऑफिस पर कम से कम 350 से 375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करना पड़ेगा. अगर फिल्म इतना कमा पाती है, तभी यह डील डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए फायदे का सौदा साबित होगी.

 

 

'पठान' और 'जवान' को देनी होगी मात

शाहरुख खान की पिछली दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' ने विदेशों में लगभग 400-400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब 'किंग' को अगर हिट होना है, तो उसे 'पठान' और 'जवान' जितना या उससे भी ज्यादा कलेक्शन करना होगा. अगर यह फिल्म आरआरआर (430 करोड़) या धुरंधर 2 (460 करोड़) जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को छू लेती है, तभी इसे विदेशों में एक बड़ी कामयाबी माना जाएगा.

'किंग' फिल्म से जुड़ी खास बातें

फिल्म 'किंग' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख खान को 1000 करोड़ी फिल्म 'पठान' दी थी. यह इन दोनों की एक साथ दूसरी बड़ी फिल्म है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. सुहाना ने 2023 में 'द आर्चीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो