SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हनुमान' बनकर जीता दिल, अब तेजा सज्जा के घर बजेगी शहनाई! दिसंबर में लेंगे सात फेरे, घरवालों ने तय किया रिश्ता?

हनुमान फेम एक्टर तेजा सज्जा दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी सगाई नवंबर में होगी और दिसंबर में उदयपुर में शादी करेंगे. दुल्हन यूएस के टेक बिजनेस परिवार से हैं और घरवालों ने ये रिश्ता तय किया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 22, 2026, 03:49 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 04:00 PM IST
Image Credit: किससे शादी करने जा रहे ‘हनुमान’ स्टार तेजा सज्जा?
Join

साउथ सुपरहीरो तेजा सज्जा ने माइथोलॉजिकल फिल्म 'हनु-मैन' से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मिराई' में काम कर खूब फेम हासिल किया. वहीं, अब एक्टर शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. जी हां, तेजा सज्जा दूल्हे राजा बनने वाले हैं. वे यूएस की लड़की के साथ सात फेरे लेंगे.

इस खास मोमेंट पर एक्टर का कहना है कि उनके लिए दुल्हन उनके पैरेंट्स ने ढूंढ़ी है और घरवालों की पसंद से शादी कर रहा हूं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि हनुमान फेम तेजा सज्जा की शादी को लेकर क्या-क्या अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

कब करेंगे तेजा सज्जा शादी?

दरअसल, हाल ही में आई 'डेक्कन क्रॉनिकल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेजा सज्जा दिसंबर में शादी के खूबसूरत बंधन में बंधने वाले हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्टर का यह रिश्ता उनके माता-पिता ने तय किया है और नवंबर में इस बंधन की शुरुआत सगाई के साथ होगी. इसी के साथ दिसंबर में दोनों सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को खूबसूरत नाम देंगे. अपनी शादी के बाद तेजा सज्जा हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे.

आखिर कौन है तेजा सज्जा की होने वाली दुल्हन?

तेजा सज्जा ने अपनी होने वाली वाइफ के बारे में जानकारी देते हुए फैंस को भी बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, तेजा की होने वाली वाइफ के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. उनका परिवार टेक्नोलॉजी के कारोबार से जुड़ा हुआ है और वह अपने पिता के साथ काम करती हैं. एक्टर ने आगे रिपोर्ट में बताया कि 'यह एक अरेंज मैरिज है. मेरे माता-पिता ने इस रिश्ते को तय किया है.' उन्होंने आगे बताया, 'उनकी परवरिश अमेरिका में हुई है और वह लाइमलाइट से बिल्कुल अनजान हैं. यही बात मुझे उनकी सबसे अच्छी लगी और मैं चाहता हूं कि आगे भी ऐसा ही रहे.'

यह भी पढ़ें- ‘सच्चाई और अच्छाई का अंत’: Slip Of Tongue के चक्कर में ‘रामायण’ के ‘राम’ को मांगनी पड़ी माफी, बोले- ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे’

प्राइवेट रखना चाहते हैं एक्टर अपनी शादी?

वहीं, तेजा सज्जा ने बताया कि वे अपनी शादी के दौरान पूरी प्राइवेसी चाहते हैं और बिल्कुल भी नहीं चाहते कि यह कोई बहुत बड़ा, सितारों से भरा हुआ इवेंट बने. उन्होंने बताया कि 'मैं हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखता हूं और अपनी शादी को भी ऐसा ही करूंगा.' उन्होंने बताया कि इस इवेंट में केवल परिवार और उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे.

तेजा सज्जा के अपकमिंग प्रोजेक्टस

अगर एक्टर तेजा सज्जा वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मिराई' में देखा गया था. इस दिनों वे अपनी फिल्म 'जोंबी रेड्डी' के सीक्वल, 'जोंबी रेड्डी: नेक्स्ट लेवल' की तैयारियों में लगे हुए हैं. इस सीक्वल में बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी नजर आएंगी. इस फिल्म के जरए शनाया तेलुगु में डेब्यू करने जा रही हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES