App

एक दिन में पी डालीं 100 सिगरेट... सोनी राजदान ने शेयर किया आलिया भट्ट के जन्म से जुड़ा किस्सा, प्रेग्नेंसी में स्मोकिंग का चौंकाने वाला सच

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वह आलिया भट्ट से प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता नहीं था और उन्होंने एक दिन में 100 सिगरेट पी ली थीं.

एक दिन में पी डालीं 100 सिगरेट... सोनी राजदान ने शेयर किया आलिया भट्ट के जन्म से जुड़ा किस्सा, प्रेग्नेंसी में स्मोकिंग का चौंकाने वाला सच
Image Credit: सोनी राजदान ने शेयर किए अपने पुराने फिल्मी दिन (PC- instagram/aliabhatt)

सीनियर एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक ऐसा ही दिलचस्प वाकया शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जब वह अपनी बेटी आलिया भट्ट से प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी. शूटिंग के दौरान उन्होंने एक दिन में इतनी सिगरेट पी ली थीं जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया.

एक्ट्रेस सोनी राजदान ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों और प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1986 में मशहूर शो 'बुनियाद' से की थी. उस वक्त वह अपनी पहली बेटी शाहीन भट्ट से प्रेग्नेंट थीं.

सोनी ने बताया कि उस दौर में लोकखंडवाला का इलाका काफी अलग था और सुबह के वक्त कैब तक मिलना मुश्किल होता था. ऐसे में शो के मेकर्स यानी सिप्पी परिवार ने उनका बहुत ध्यान रखा और उनके लिए गाड़ी भिजवाई ताकि उन्हें सुबह शूटिंग पर जाने में कोई परेशानी न हो.

फिल्म गुमराह और हैरान करने वाला वाकया

सोनी राजदान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बहुत ही मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह महेश भट्ट की साल 1993 में आई फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें यह बिल्कुल पता नहीं था कि वह आलिया भट्ट से प्रेग्नेंट हैं. शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन आया जिसमें उन्हें स्मोकिंग करनी थी. उस एक दिन में उन्होंने लगभग 100 सिगरेट पी डाली थीं.

सिगरेट की जबरदस्त क्रेविंग

एक्ट्रेस ने हंसते हुए बताया कि वह असल जिंदगी में स्मोक नहीं करती हैं, लेकिन उस सीन के बाद उन्हें अचानक से सिगरेट की बहुत तेज क्रेविंग होने लगी थी. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उस समय उनकी छोटी बेटी आलिया उनके पेट में पल रही हैं. बाद में जब उन्हें सच पता चला तो वह खुद भी हैरान रह गईं. उनके इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं.

काम और पर्सनल लाइफ

सोनी राजदान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार थ्रिलर सीरीज 'शाक: ट्रस्ट नो वन' में देखा गया था. इसके अलावा वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ खास पल शेयर करती रहती हैं. आलिया भट्ट और शाहीन की मां सोनी का यह पुराना इंटरव्यू इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More