SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पति मशहूर फिल्ममेकर, फिर भी काम को तरसीं ये खूबसूरत हसीना, पति का रुतबा बना करियर का रोड़ा, आज बेटी करती हैं बॉलीवुड पर राज

सोनी राजदान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी. लेकिन फिल्म मेकर महेश भट्ट से शादी करने के बाद उन्हे फिल्में मिलना बंद हो गया. जिस वजह से उनके करियर में एक लंबा पॉज आ गया था.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 24, 2026, 11:29 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 11:33 PM IST
Image Credit: फिल्ममेकर से शादी के बाद नहीं मिला काम (फाइल फोटो)
Join

सोनी राजदान  80 से 90 दशक में सोनी राजदान हिंदी सिनेमा अपनी दमादार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी. लेकिन आज के दौर में आलिया भट्ट की मां रूप में जानते हैं. सोनी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि महेश भट्ट से शादी करने के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई. महेश भट्ट के फेम की वजह से एक्ट्रेस को दूसरे मेकर्स ने फिल्मों में लेना बंद किया. जिस वजह से वह लंबे समय तक एक्टिंग से दूर हो गई थी.

महेश भट्ट से शादी के बाद नहीं मिला काम

सोनी ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया था कि साल 1986 में महेश भट्ट से शादी करने से पहले उनका करियर काफी अच्छा था, लेकिन शादी के अगले दिन से ही नए प्रोजेक्ट मिलने बंद हो गए. जब महेश भट्ट ने मेकर्स से पूछा कि वह सोनी को कास्ट क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्हें जवाब मिला- अब वह शादीशुदा हैं और आपकी पत्नी हैं तो उन्हें काम करने की क्या जरूरत है. इस वजह से सालों तक उन्हें काम नहीं मिला था.

शादी से पहले बुनियाद में किया था काम

एक्ट्रेस ने रमेश सिप्पी के टीवी शो बुनियाद में काम किया था. दूरदर्शन पर टेलीकास्ट टीवी शो की कहानी भारत के विभाजन पर आधारित है. ये टीवी शो 1986 में ऑन एयर हुआ था. शो उस साल कॉफी पॉपुलर हुआ था. इसी साल एक्ट्रेस ने महेश भट्ट संग शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस को काम मिलने में दिक्कत आई थी.

अंग्रेजी थिएटर से शुरू किया करियर

सोनी राजदान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इंग्लिश थिएटर से की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने इंग्लिश पिल्म द कलेक्टर में काम किया. लेकिन एक्ट्रेस को फेम नहीं मिला था. इसके बाद साल 1981 में सोनी राजदान ने बंगाली फिल्म में काम किया. इस फिल्म में एग्लों इंडियन लोगों के दर्द को बयां किया गया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म आहिस्ता-आहिस्ता फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था.

कश्मीर से हैं संबंध

सोनी राजदान का जन्म 25 अक्टूबर को बर्मिंघम में हुआ था. उनके पिता कश्मीरी पंडित और मां जर्मन-ब्रिटिश थी. सोनी राजदान ने फिल्म मेकर महेश भट्ट से शादी करने के लिए एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपनाया, क्योंकि महेश भट्ट पहले से शादीशुदा थे और उनके 2 बच्चे भी थे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES