SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आज रात मेरा दिल टूट गया': मुंबई कॉन्सर्ट में शिल्पा राव के साथ धोखा! बीच में ही रोक दी सिंगर की परफॉर्मेंस; फूटा फैंस का गुस्सा

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. इस पोस्ट में सिंगर ने मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस अचानक रोके जाने पर अफसोस जताया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 25, 2026, 08:00 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 08:26 AM IST
Image Credit: शिल्पा राव मुंबई कॉन्सर्ट
Join

'बेशरम रंग', 'खुदा जाने' और 'शेर खुल गए' जैसे सुपरहिट गानों के लिए फेमस सिंगर शिल्पा राव के साथ मुंबई के एक बड़े बॉलीवुड म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें और उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया. अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा जब स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं, तब उनके साथ किया गया व्यवहार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. इस इवेंट में कई कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी, लेकिन शिल्पा राव का शो जिस तरह से अचानक और बिना किसी अनाउंसमेंट के बीच में रोका गया, उसने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है.

इस म्यूजिक प्रोजेक्ट में सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक शिल्पा राव का परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दिया गया. खबरों के मुताबिक, जब वो ऑडियंस से मुखातिब होने और अपना सेट पूरा करने की तैयारी कर रही थीं, तभी उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं, माइक और स्टेज की लाइटें दोबारा चालू होने के इंतजार में उन्हें करीब 15-20 मिनट तक स्टेज पर ही खड़े रहना पड़ा.

बीच में ही रोक दी शिल्पा की परफॉर्मेंस

शिल्पा राव के इस कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस लगातार उनका नाम पुकार रहे थे और चाहते थे कि वो अपनी परफॉर्मेंस जारी रखें, लेकिन आयोजकों की तरफ से उन्हें कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं दिया गया. इस घटना के बाद एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या स्टेज पर जेंडर बायस यानी पक्षपात किया गया? खबरों के अनुसार, इस इवेंट में परफॉर्म कर रहे दूसरे मेल सिंगर्स को स्टेज पर पूरा और जरूरी समय दिया गया, जबकि शिल्पा राव को उनके हिस्से का समय भी पूरा नहीं करने दिया गया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.

'आज रात मेरा दिल टूट गया'

ऑडियंस से ढंग से रूबरू न हो पाने और शो के इस तरह अचानक बंद होने से दुखी होकर शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने मैसेज में लिखा, 'मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा टूट गया. इतनी खूबसूरत चीज को हमसे इस तरह छीन लेना बहुत दुख देता है. लेकिन जब म्यूजिक बंद हुआ, तब भी तुमने नहीं... तुम्हारी आवाजों में जो प्यार था, मैं महसूस कर सकती थी.' सिंगर ने अपने फैंस के अटूट प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और वादा किया कि वो जल्द ही एक बार फिर मुंबई लौटेंगी और अपनी इस अधूरी परफॉर्मेंस को पूरा करेंगीं.

कलाकारों के सम्मान पर फिर उठे गंभीर सवाल

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कलाकारों के साथ इस तरह के बर्ताव की ये कोई पहली घटना नहीं है. हाल ही में दिग्गज सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़ा विवाद भी सुर्खियों में रहा था, जहां उत्तराखंड के एक कैबिनेट मंत्री ने टूरिज्म मेले में मंच पर ही उन्हें डांट दिया था और उनकी सिंगिंग पर सवाल उठाए. उस घटना के बाद मीका सिंह और गुरदीप मेहंदी ने कड़ा विरोध जताया था. अब शिल्पा राव के साथ मुंबई में हुई इस घटना ने एक बार फिर से ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या देश के बड़े मंचों पर कलाकारों को उनका बनता हुआ सम्मान और सुरक्षा मिल पा रही है या नहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES