SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्टेज पर माइक थाम सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने गुनगुनाया गाना, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

Sidhu Moose Wala Younger Brother: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने हाल ही में स्टेज पर एक गाना गुनगुनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद सिद्धू के फैंस काफी भावुक हो गए और कुछ खुशी से झूम उठे. देखें वायरल वीडियो-

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 11, 2026, 07:28 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 07:43 AM IST
Image Credit: सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई
Join

Sidhu Moose Wala Younger Brother: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन से फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा था. अब वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गानों की वजह से आज भी वो हर किसी के दिलों में बसे हुए हैं. सिद्धू को न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है. उनके गानों को विदेशी फैंस भी सुनना काफी पसंद करते हैं. वहीं, अब एक बार फिर सिंगर सिद्धू को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. हाल ही में कनाडा के टोरंटो में सिद्धू का पहला होलोग्राम इवेंट शो हुआ, जिसमें काफी बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली.

इस भीड़ को देखने के बाद आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि आज भी दर्शकों में सिद्धू को लेकर कितना क्रेज है. इस इवेंट के खास मौके पर सिंगर सिद्धू का परिवार भी मौजूद था और उनके छोटे भाई ने स्टेज पर धमाका कर दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

शुभदीप की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल

दरअसल, इस इवेंट के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि सिद्धू का छोटा भाई शुभदीप अपनी मां चरण कौर का हाथ थामे चलते नजर आ रहे थे. वीडियो में प्यारी-सी चेक शर्ट, बेज रंग की पैंट और उसी रंग की पगड़ी पहने छोटे-से बच्चे शुभदीप ने स्टेज से हर किसी का दिल जीत लिया. शुभदीप खुशी से चमकते कैमरों को देख रहा था.

माइक में शुभदीप ने गुनगुनाया गाना

इतना ही नहीं, सिद्धू मूसेवाला के भाई शुभदीप के इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में स्टेज पर शुभदीप अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं और हाथ में माइक लिए हुए हैं. शुभदीप इस दौरान माइक में गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों का दिल जीत रहा है.

फैंस वीडियो पर कर रहे जमकर कमेंट्स

सोशल मीडिया पर जैसे ही शुभदीप का वीडियो वायरल हुआ, तो फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार भरे संदेशों की झड़ी लगा दी और दिल खोलकर सिद्धू के छोटे भाई को दुआएं दे रहे हैं. कई लोगों ने शुभदीप को 'छोटा सिद्धू' कहा, तो किसी ने उन्हें प्यार से दुआएं दीं. कुछ फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें ढेर सारे दिल वाले इमोजी भेज रहे हैं.

बता दें कि पंजाबी फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या साल 2022 में 29 मई को पंजाब मानसा जिले के जवाहरके गांव में हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वे अपनी गाड़ीी में बैठे थे तो उन पर करीब 30 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गई थीं. हालांकि उनकी मौत की खबर ने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES