App

8 किलो के घुंघरू, लावणी डांस और नौवारी साड़ी... श्रद्धा कपूर के लिए बिल्कुल आसान नहीं था ‘ईठा’ बनना, चोट लगने के बाद भी नहीं मानी हार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है, जो अलगे महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में श्रद्धा पहली बार एक लावणी कलाकार के रोल में नजर आएंगी, लेकिन इस किरदार के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ा हाल में एक्ट्रेस ने खुद उन बातों का खुलासा किया और ये भी बताया कि इस कला की बारीकियां किसने उन्हें सिखाई.

8 किलो के घुंघरू, लावणी डांस और नौवारी साड़ी... श्रद्धा कपूर के लिए बिल्कुल आसान नहीं था ‘ईठा’ बनना, चोट लगने के बाद भी नहीं मानी हार
Image Credit: फिल्म ‘ईठा’ में लावणी डांसर के किरदार में दिखेंगी श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की सबसे होनहार एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म में वे पहली बार एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं. श्रद्धा ने इस किरदार को निभाने के लिए न सिर्फ महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनृत्य लावणी की बारीकियां सीखीं, बल्कि इस कला से जुड़े कलाकारों के साथ काफी समय भी बिताया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए बताया कि शकुंतला जी से हुई एक खास मुलाकात ने उन्हें लावणी के असली मायने समझाए.

इस बातचीत ने उनके किरदार की तैयारी में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. श्रद्धा ने बताया कि जब उन्होंने ‘ईठा’ के लिए तैयारी शुरू की थी, तब उन्हें लावणी डांस के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं थी. इस कला को करीब से जानने के लिए उन्होंने कई वर्कशॉप अटेंड कीं. लावणी और तमाशा कलाकारों से मिलीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात शकुंतला जी से हुई, जिन्होंने श्रद्धा को इस डांस की गहराई से रूबरू कराया. श्रद्धा का मानना है कि इस मुलाकात के बाद उनका इस डांस को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया और उन्हें अपने किरदार को समझने में काफी मदद मिली.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सिर्फ डांस स्टेप्स नहीं, चेहरे के भाव भी हैं जरूरी

शकुंतला जी से हुई बातचीत को याद करते हुए श्रद्धा ने बताया कि लावणी केवल पैरों के स्टेप्स करने का नाम नहीं है, बल्कि इसमें चेहरे के हाव-भाव और भावनाओं का भी उतना ही महत्व होता है. शकुंतला जी ने उन्हें समझाया कि पैरों में घुंघरू बांधकर डांस की प्रैक्टिस तो कोई भी कर सकता है, लेकिन चेहरे से कौन-सा इमोशन दिखाना है, ये समझना सबसे ज्यादा जरूरी है. तमाशा कलाकारों की असली जिंदगी का असर उनकी कला में साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि उनके हर परफॉर्मेंस में कभी बेपनाह खुशी दिखती है तो कभी गहरा दर्द और उदासी झलकती है.

4-4 किलो के घुंघरू बांधकर की कड़ी मेहनत

फिल्म में अपने किरदार को पर्दे पर बिल्कुल असली दिखाने के लिए श्रद्धा ने कोई कसर नहीं छोड़ी. अपनी डांसिंग को परफेक्ट बनाने के लिए वे प्रैक्टिस के समय दोनों पैरों में 4-4 किलो के भारी घुंघरू बांधकर घंटों प्रैक्टिस करती थीं. इस मुश्किल समय में फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने उनका पूरा साथ दिया. शूटिंग के दौरान एक गाने की रिहर्सल करते वक्त श्रद्धा को चोट भी लग गई थी, पर पूरी टीम ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें हिम्मत दी. काम के लिए श्रद्धा के इस जुनून को देखकर सेट पर मौजूद हर इंसान उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘जी जी रे जी’ गाने का एक्सपीरियंस किया शेयर 

इससे पहले भी श्रद्धा कपूर फिल्म के गाने ‘जी जी रे जी’ में लावणी करने के अपने खास एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि लावणी की अनोखी लय, चेहरे के बदलते भाव, जोश और दर्शकों से सीधे जुड़ने का अंदाज उन्हें बेहद पसंद आया. हालांकि, एक महान कलाकार की दुनिया में कदम रखना उनके लिए रोमांचक होने के साथ-साथ थोड़ा डराने वाला एक्सपीरियंस भी था. श्रद्धा इस फिल्म में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं, जिनकी संघर्ष भरी जिंदगी की कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी.

4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

जब से फिल्म ‘ईठा’ से श्रद्धा कपूर का पहला लुक सामने आया है, तभी से फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. श्रद्धा को इतने अलग और चैलेंजिंग रोल में बड़े पर्दे पर देखना उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. खुद श्रद्धा भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म अगले महीने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More