'तलवार नहीं, घुंघरुओं की झंकार से चुराएंगे दिल...', श्रद्धा कपूर ने दिखाई 'ईठा' के पहले गाने की झलक, ठुमकों पर फिदा हुए फैंस
‘स्त्री 2’ की दमदार सक्सेस के बाद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब अपनी नई फिल्म 'ईठा' में एक बेहतरीन अवतार में नजर आने वाली हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म के नए गाने का एक टीजर सामने आया है, जिसमें हसीना के देसी ठुमकों पर फैंस फिदा हो गए हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर तगड़ा बज भी बना हुआ है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं. फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस से इंतजार नहीं किया जा रहा है. इसी बीच हाल ही में फिल्म के नए गाने का टीजर सामने आया है, जिसमें हसीना जबरदस्त देसी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
'ईठा' के नए गाने के कुछ सेकंड के टीजर में श्रद्धा कपूर ने हर किसी की सांसें थाम दी हैं. इस गाने के बोल काफी दिलचस्प हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रद्धा कपूर ने इस गाने का टीजर शेयर किया है, जिसमें हसीना मराठी अंदाज में सजी-धजी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने गाने के बोल भी कैप्शन में लिखे हैं. 'ईठा' फिल्म का पहला गाना कल यानी 17 नवंबर को रिलीज होने वाला है.
'ईठा' के पहले गाने का टीजर
श्रद्धा कपूर ने गाने का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ना तलवार की धार से, ना तीरों की बौछार से, चुराते हैं दिल हम, घुंघरुओं की झंकार से.' इसी के साथ श्रद्धा ने आगे लिखा, 'ईठा का पहला गाना कल आ रहा है.' इस टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.
पहले गाने का नाम 'जिजी रे जी'
'ईठा' फिल्म का पहला गाना कल 17 नवंबर को रिलीज होने वाला है, इसका खुलासा खुद श्रद्धा कपूर ने किया है. पहले गाने का नाम 'जिजी रे जी' है. इस गाने की पहली झलक श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई हैं. वीडियो में श्रद्धा बेहतरीन डांस करती नजर आ रही है. इस टीजर को देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई हैं.
दमदार स्टारकास्ट और बेहतरीन म्यूजिक
फिल्म 'ईठा' में श्रद्धा कपूर के साथ मोहम्मद जीशान अय्यू और सिद्धार्थ जाधव भी अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में हर एक किरदार को काफी संजीदगी और बारीकी के साथ गढ़ा गया है. फिल्म का प्रोडक्शन दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर मिलकर कर रहे है. इसे मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले तैयार किया गया है. इस फिल्म का म्यूजिक काफी शानदार है, जिसे मशहूर संगीतकार की जोड़ी अजय और अतुल ने तैयार किया है.