SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या स्क्रिप्टेड है कॉफी विद करण शो? शनाया कपूर के मेकअप रूम की फोटो से मचा हडकंप!

इंटरनेट पर शनाया कपूर की फोटो सामने आने के बाद से चर्चा तेज हो गई है, क्या करण जौहर का शो स्क्रिप्टेड है? दरअसल शनाया कपूर की वैनिटी से फोटो सामने आया है जिसमें टेबल पर एक कागज पड़ा है. लोगों का कहना है कि उस पर रैपिड फायर राउंड की स्क्रिप्ट लिखी हो सकती है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 22, 2026, 18:57 IST | Updated: Nov 22, 2026, 19:02 IST
Image Credit: कॉफी विद करण शो पर लगा स्‍क्र‍िप्‍टेड होने के आरोप
Join

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का आखिरी सीजन आ रहा है. कॉफी विद करण शो के लेकर सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिल रही है. आरोप है कि यह शो स्क्रिप्टेड है. दरअसल रेडिट पर लोगों का कहना है कि यह शो स्क्रिप्टेड है. दरअसल शनाया कपूर की फोटो वायरल हो रही है. इसमें शनाया के वैनिटी के टेबल पर रखा एक पेपर दिख रहा है. जिसके बाद से शो को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

शनाया कपूर कॉफी विद करण के शो में अनन्या पांडे और अनन्या बिरला संग कॉफी विद करण सीजन 9 में नजर आई थीं. वहीं इटरनेट पर एक फोटो सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस वैनिटी में मेकअप करवा रही हैं. टेबल पर एक पेपर दिख रहा है, जिसमें रैपिड फायरल शनाया कपूर लिखा है. इस फोटो से इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कॉफी विद करण शो क्या पहले से स्क्रिप्टेड होता है.

वायरल पेपर पर लिखा था रैपिड फायर शनाया कपूर

शनाया ने जो फोटो शेयर की है उसमें लिखा है रैपिड फायर, शनाया कपूर. पेपर के नीचे छोटे-छोटे अक्षरों में कुछ लिखा हुआ है. इस पेपर को लेकर बोला जा रहा है कि रेपड फायर राउंड के लिए तैयार किए सवाल है. वहीं अब लोग पूछ रहे हैं कि इतने साल से जिस रैपिड राउंड को वह असल मान रहे थे और सोचते थे कि सेलेब्स झट से जवाब देते हैं, क्या वह सब स्क्रिप्ट का हिस्सा होता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मेहमान को कुछ पॉइंर्ट्स दिए जाते हैं जिस पर उन्हें बात करनी होती है.

दावों की पुष्टि नहीं

वायरल पेपर में नीचे क्या-क्या लिखा है वह पढ़ने में नहीं आ रहा है. ऐसे में पुष्टि करना मुश्किल के है कि गेस्ट को पहले से सवाल बता दिए जाते हैं. क्या पता वह कुछ नोट्स या कुछ ओर ही हो. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा शो स्क्रिप्टेड नहीं होता है. इसमें गेस्ट को बातचीत की दिशा और शो के सेगमेंट के बारे में कुछ ब्रीफ दिया जाता है. क्या पता वह पेपर इसी बारे में होता है. 
 

इसे भी पढ़ें-  बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर 'दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकते हैं सुपरहिट फिल्म 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES