SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले करीना-मीरा की मुलाकात ने खींचा ध्यान, अब उनके पतियों शाहिद-सैफ की बॉन्डिंग वायरल; क्या है पूरा माजरा?

करीना कपूर और मीरा राजपूत की हालिया मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब शाहिद कपूर और सैफ अली खान का एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों की दोस्ताना बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 23, 2026, 20:17 IST | Updated: Nov 23, 2026, 20:37 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और सैफ अली खान की अचानक मुलाकात ने सबको हैरान कर दिया है. उनकी इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दोनों को आपस में बातचीत करते, मुस्कुराते और एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते देखा गया. उनकी इस दोस्ताना मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों का करीना कपूर खान से कनेक्शन रहा है. बता दें कि कथित तौर पर शाहिद पहले करीना को डेट करते थे और बाद में 2012 में करीना ने सैफ से शादी कर ली.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद और सैफ एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे हैं. दोनों बातचीत करने के लिए रुकते हैं. एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं और खूब हंसते-मजाक करते दिखे. अलग होने से पहले वे एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले भी लगाते नजर आए.

क्यों चर्चा में शाहिद कपूर और सैफ अली खान की मुलाकात?

शाहिद ने नीले रंग का कैज़ुअल को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है और साथ ही डार्क सनग्लासेस लगाए हैं. वहीं, सैफ ने सफेद शर्ट और हल्के रंग की जींस पहनी है. वीडियो में दोनों एक्टर्स एक-दूसरे के साथ हंसते और बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

खूबसूरती के लिए होती है तमन्ना भाटिया की तारीफ, अब सद्गुरु से पूछा सुंदरता का असली मतलब; वीडियो वायरल

इंटरनेट यूजर्स ने इस वायरल वीडियो पर खूब रिएक्शन दिया है. दोनों स्टार्स के बीच के अच्छे तालमेल की तारीफ की. रेडिट के एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यह बहुत अच्छा लगा. इससे पता चलता है कि इसमें शामिल सभी लोग अब आगे बढ़ चुके हैं और काफी मैच्योर हो गए हैं. इनके बीच अब कोई कड़वाहट नहीं है.' वहीं, एक अन्य यूजर ने याद दिलाते हुए कि शाहिद और सैफ ने साथ काम भी किया है लिखा, 'उन्होंने एक फिल्म में साथ काम भी किया था.'

 

 

पहले करीना से मिलीं मीरा राजपूत

बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर के कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने की खबरे थीं. साल 2007 में जब वे 'जब वी मेट' की शूटिंग कर रहे थे, तब दोनों अलग हो गए थे. बाद में 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली. उनके दो बेटे हैं, तैमूर और जेह. वहीं, शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की और उनके भी दो बच्चे हैं, मिशा और जैन.

बता दें कि शाहिद और सैफ ने विशाल भारद्वाज की 2017 की फिल्म 'रंगून' में भी साथ काम किया है, जिसमें कंगना रनौत भी थीं. दिलचस्प बात यह है कि हाल के वर्षों में शाहिद और करीना को सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे के साथ अच्छे से मिलते-जुलते देखा गया है.

जब 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए शरवरी वाघ को लव रंजन ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे खोला बॉलीवुड का रास्ता

 IIFA इवेंट्स के दौरान दोनों को एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया था. अक्टूबर 2026 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया था. हाल ही में मीरा राजपूत भी करीना के टॉक शो 'व्हाट विमेन वांट' में नजर आईं. जहां दोनों को खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES