SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पत्नी गौरी खान के कड़े नियमों से डरते हैं शाहरुख? मजेदार अंदाज में बताई घर के अंदर की असली कहानी

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दुबई में एक इवेंट के दौरान अपने आलीशान घर 'मन्नत' के अंदर के मजेदार नियम बताए हैं. उन्होंने कहा कि घर में सिर्फ गौरी खान की चलती है और वे बिस्तर पर खाना भी नहीं खा सकते.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 12, 2026, 03:36 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 03:39 PM IST
Image Credit: शाहरुख खान ने बताया अपनी जिंदगी में 'मन्नत' का असली मतलब (instagram/dubaibyvikash)
Join

मुंबई के बांद्रा इलाके में समंदर के किनारे खड़ा शाहरुख खान का आलीशान बंगला 'मन्नत' किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है. हर दिन हजारों फैंस और टूरिस्ट इसके बाहर खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते हैं और अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने का इंतजार करते हैं. बाहर से तो हर कोई मन्नत की खूबसूरती से वाकिफ है, लेकिन इस चारदीवारी के अंदर किंग खान की जिंदगी कैसी है, यह बहुत कम लोग जानते हैं. दुबई में एक खास इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपने घर के अंदर के कुछ बेहद मजेदार राज खोले हैं. उन्होंने हंसते हुए बताया कि दुनिया भर में राज करने वाले बादशाह की अपने ही घर में एक भी नहीं चलती है और वहां सिर्फ उनकी पत्नी गौरी खान के नियम चलते हैं.

दुबई के इवेंट में करण जौहर ने पूछा मजेदार सवाल

शाहरुख खान दुबई में एक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. इस शानदार इवेंट को उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे थे. बातचीत के दौरान करण ने शाहरुख से एक मजेदार सवाल पूछा कि उन्हें अपने ही घर में क्या-क्या करने की इजाजत नहीं है. इस पर शाहरुख ने बड़े ही फनी अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें घर के किसी भी मामले में फैसला लेने का हक नहीं है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मन्नत पूरी तरह से गौरी खान का घर है और वहां उनकी ही मर्जी चलती है.

बिस्तर पर खाने से लेकर वाईफाई तक पर है पाबंदी

अपने घर के नियमों की लिस्ट गिनाते हुए शाहरुख खान ने बताया कि वे घर के अंदर गौरी की पसंद पर एक शब्द भी नहीं बोल सकते. उन्होंने हंसते हुए कहा कि हम न तो वाईफाई के बारे में कुछ कह सकते हैं और न ही बिस्तर पर बैठकर खाना खा सकते हैं. इसके अलावा दीवारों के रंग, पेंटिंग्स, सीढ़ी, लिफ्ट, छत, झूमर और लाइट्स के बारे में भी कुछ बोलने की इजाजत नहीं है.

किंग खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि हम बस सुकून से बैठते हैं और घर को एन्जॉय करते हुए यही कहते हैं कि यार गौरी ने क्या कमाल का घर बनाया है. उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें इस बात की टेंशन है कि जब वे नए पेंटहाउस में जाएंगे, तो वहां भी उन्हें यही तारीफ करनी पड़ेगी कि गौरी ने क्या पेंटहाउस डिजाइन किया है.

 

 

खुद का घर खरीदना क्यों था शाहरुख का सबसे बड़ा सपना?

मजाक-मस्ती के बीच शाहरुख खान थोड़ा इमोशनल भी हो गए और उन्होंने बताया कि उनके लिए खुद का घर होना इतना मायने क्यों रखता है. एंटरटेनमेंट पोर्टल्स की खबरों के अनुसार, शाहरुख ने शेयर किया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था और गौरी खान से शादी करने से पहले उनके पास अपना कोई घर नहीं था. तभी से खुद का एक आशियाना बनाना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना बन गया था. शाहरुख ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्मों, परिवार और काम से बेहद प्यार है, लेकिन एक ऐसी जगह होना जिसे आप अपना कह सकें, उनके दिल में सबसे खास जगह रखता है.

मुश्किल वक्त में ताकत देता है अपना घर

किंग खान का मानना है कि एक घर इंसान को खुशी और गम दोनों वक्त में सुकून देता है. जब कोई इंसान बाहर की दुनिया की परेशानियों का सामना करके थक जाता है, तो घर लौटकर उसे आराम मिलता है और जिंदगी से दोबारा लड़ने की ताकत मिलती है. उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने और गौरी ने अपना पहला घर खरीदा था, तो वह उनकी आर्थिक क्षमता से काफी बाहर था. ठीक ऐसा ही तब भी हुआ जब उन्होंने 'मन्नत' खरीदा था, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया.

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES