SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नाना पाटेकर के जाने से इमोशनल हुए शाहरुख खान, बोले- पहले डांटते थे फिर प्यार से गले लगाते थे

शाहरुख खान ने नाना पाटेकर को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में नाना संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है. उन्होंने पोस्ट में बताया कैसे नाना ने उन्हें बोला था कि हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 08, 2026, 05:42 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 05:49 PM IST
Image Credit: एक्स X
Join

75 साल की उम्र में नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बॉलीवुड स्टार्स अपने अंदाज में नाना को याद कर रहे हैं. शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने नाना संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है. पोस्ट में एक्टर ने बताया कि जब वह पहली बार नाना पाटेकर से मिले थे तो वह काफी असहज थे. आइए जानते हैं शाहरुख और नाना की पहली मुलाकात

शाहरुख खान और नाना की पहली मुलाकात

शाहरु खान ने पोस्ट में नाना पाटेकर संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जब वह नाना पाटेकर से पहली बार मिले थे तो वह काफी असहज थे. ऐसे में वह अपन बाल सेट करने लग गए. नाना ने उनका हाथ हटाते हुए बोला कि हीरो की तरह बाल बनाना बंद कर तू एक्टर है, हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खो जाना. शाहरुख ने पोस्ट में आगे बताया कि एक्टर किसी को खुश करने के लिए तारीफ नहीं करते थे, वह वही करते थे जो उन्हें सही लगता था. शाहरुख खान ने नाना पाटेकर को अपना मेंटोर, टीजर, दोस्त और क्रिटिक बताया.

पहले डांटते थे और फिर गले लगा लेते थे

शाहरुख खान ने पोस्ट में नाना के नेचर के बारे में भी बात की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा उनका प्यार दिखाने का अंदाज एकदम अलग था. वह पहले डांटते थे, कई बार तो बहुत तीखी बातें बोल जाते थे, कुछ देर बाद एहसास होता था कि वह उस बीच अपना प्यार भी दे चुके हैं.

नाना पाटेकर की सीख को किया याद

शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में नाना पाटेकर दी हुई सीख का भी जिक्र किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- उनकी बात हमेशा उनके दिल में रहेगी. हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना, शाहरुख ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बोला कि उनकी कमी केवल फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि लोगों के दिलों में हमेशा महसूस होगी.

कैरम खेलना था पसंद

शाहरुख खान ने नाना के साथ कैरम गेम का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. नाना उन्हें कैरम गेम में हराते थे, गेम में अपनी जीत के बारे में सबको बताते थे. वह कैरम में जीत का जशन मनाते थे. शाहरुख ने पोस्ट में आगे लिखा वह नाना के साथ एक और बहस, एक कप चाय और कैरम गेम खेलने का मौका चाहते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES