App

कश्मीर से थीं दादी, फिर भी सालों तक घाटी नहीं गए शाहरुख खान! वजह थी पिता की ये ख्वाहिश

कश्मीर को भारत की जन्नत कहते हैं. शाहरुख खान दुनया भर के देशों में घूम चुके हैं. लेकिन वह कभी कश्मीर नहीं गए हैं. शाहरुख खान के बच्चे और उनकी पत्नी कश्मीर का टूर कर चुके हैं लेकिन एक्टर घाटी नहीं गए. आइए जानते हैं क्यों?

कश्मीर से थीं दादी, फिर भी सालों तक घाटी नहीं गए शाहरुख खान! वजह थी पिता की ये ख्वाहिश

शाहरुख खान पिछले तीन दशक से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. वह दुनिया के कई देशों में टूर कर चुके हैं. लेकिन वह आज तक कश्मीर नहीं गए हैं.फिल्म की शूटिंग हो या फिर काम के सिलसिले में शाहरुख दुनियाभर के देशों में घूम चुके हैं. लेकिन वह कश्मीर नहीं गए हैं. उनका परिवार कश्मीर जाता है लेकिन वह नहीं जाते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है.

शाहरुख के पिता से जुड़ा है कारण 


सालो पहले शाहरुख खान ने अपने पिता से वादा किया था जिसे वह पुरा नहीं कर पाए, इस वजह से वह कभी कश्मीर नहीं गए और ना ही कभी कश्मीर जाएंगे. अमिताभ बचचन के क्विज बेस्ड शो कौन बनेगा करोड़पति के शो में शाहरुख खान ने बताया था कि वह कभी कश्मीर क्यों नहीं गए.

पिता से किया था वादा 


उन्होंने बताया था कि- मेरे पिता की मां कश्मीरी थीं. उन्होंने बोला था कि जिंदगी में ये तीन जगह जरूर देखना मैं रहूं या ना रहूं. इंस्ताबुल जरूर देखना, इटली में रोम जरूर देखना, और कश्मरी जरूर देखना. ये दो जगह मेरे बिना भी देख लेना लेकिन कश्मीर मेरे बिना मत देखना.

पिता संग कश्मीर जाने की ख्वाहिश नहीं हुई पुरी 


एक्टर ने बताया कि उन्होंने पिता से वादा किया था क वह उनके साथ ही कश्मीर जाएंगे,  लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई. एक्टर ने बताया है कि उनका निधन जल्दी हो गया. मैं दुनिया के कोने-कोने में गया, लेकिन कश्मीर कभी नहीं गया. काफी मौके भी मिले, दोस्तों ने भी बुलाया, घरवाले भी वेकेशन पर गए. पर मैं कश्मीर कभी नहीं गया. क्योंकि मेरे पिता ने बोला था. कश्मीर मेरे बिना मत देखना.

यश चोपड़ा ने तुड़वा दी ये कसम 


शाहरुख खान की कश्मीर ना जाने की कसम यश चोपड़ा ने तुड़वा दी थी. इस बात की उम्मीद शाहरुख खान को भी नहीं थी. शाहरुख खान सालों कश्मीर नहीं जा रहे हैं. ऐसे में उन्हें जब तक है जान फिल्म में लीड रोल में साइन किया. फिल्म की शूटिंग कश्मीर में होनी थी. कश्मीर जाना शाहरुख के लिए केवल फिल्म की शूटिंग नहीं थी, वहां जाना वह सपना था जो उन्हें पिता के साथ पूरा करना था. फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर कश्मीर गए. उन्होंने कश्मीर को एक्सप्लोर भी किया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More