SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SRK का C-Gang: दिल्ली के स्कूल में दोस्तों के साथ बनाया था गैंग, क्या इसी से निकला ‘Raees’ का अंदाज?

शाहरुख खान के स्कूल के दिनों के कई किस्सें काफी चर्चा में बने रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको उनकी सी-गैंग के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गैंग की दिलचस्प बात ये थी कि वे एक जैसे ही कपड़े पहनते, खास अंदाज में चलते, अपना बैज रखते और अपनी अलग बोलचाल को अपनाते थे. आइए जानते है दिलचस्प किस्सा-

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 28, 2026, 10:31 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 12:20 AM IST
Image Credit: शाहरुख खान
Join

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जिनके जन्मदिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. शाहरुख खान का जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होता है. उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे देशभर में एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है. उन्होंने अपने करियर में एक से एक फिल्में इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है. शाहरुख 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके से पहले ही आज हम आपको उनके स्कूल के दिनों से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे है.

शाहरुख खान के बचपन से जुड़े किस्से को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. शाहरुख को स्कूल टाइम में ही पहली नजर में पत्नी गौरी खान से प्यार हो गया था. ये तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्कूल में शाहरुख को उनके दोस्त 'सीगैंग' बुलाते थे. दरअसल, एक्टर और उनके चार दोस्तों ने स्कूल में एक गैंग बनाई थी. उनकी इस गैंग का एक अलग लोगो भी था.

अगर आपने शाहरुख खान की हिट फिल्म 'जोश' देखी होगी तो उस फिल्म में एक्टर का किरदार भी याद होगा. उन्होंने जो किरदार निभाया था वो अपने स्कूल गैंग से प्रेरित होकर ही निभाया था. जिसकों फैंस ने काफी पसंद किया था. स्कूल में उन्हें 'सीगैंग' के नाम से जाना जाता था. यहां 'C' का मतलब 'कूल' (Cool) है.

शाहरुख खान के स्कूली दोस्तों और 'सी-गैंग'

शाहरुख खान के स्कूली दोस्तों में विकास माथुर, विवेक खुशालानी, रमन शर्मा और अशोक वसन शामिल हैं. 'जीना इसी का नाम है' के एक एपिसोड के दौरान, उन्होंने इन सभी को दुनिया के सामने पेश किया और अपने स्कूली दिनों के कुछ बेहद मजेदार किस्से सुनाए. क्या आप जानते हैं कि उनके चार दोस्तों में से विवेक खुशलानी और रमन शर्मा 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' में नजर आए थे. 'मैं हूं ना' में आई काउंटर पर मौजूद दो लोग विवेक और रमन ही थे.

यह भी पढ़ें- 'मुझे हमेशा शर्मिंदगी रहेगी', जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था

दरअसल, फराह खान ने एक बार बताया था, 'शाहरुख खान के स्कूली दोस्तों ने चपरासी का रोल निभाया था. वे बहुत उत्साह के साथ दिल्ली से आए थे, लेकिन यह देखकर हैरान रह गए कि मैंने उन्हें चपरासी बना दिया. उन्होंने इतनी अच्छी एक्टिंग की कि मैंने 'ओम शांति ओम' में उन्हें बड़े रोल दिए, जिसमें उन्हें डायलॉग भी बोलने थे.'

गैंग का ड्रेसिंग भी था अलग

शाहरुख खान की 'सीगैंग' सिर्फ दोस्तों का एक नॉमर्ल ग्रुप नहीं था, बल्कि उन्होंने अपनी एक अलग ड्रेसिंग भी तय कर रखी थी. वे सफेद शर्ट और नीली जींस पहनते थे. इस बारे में शाहरुख की बुक 'शाहरुख खान: लेजेंड, आइकन, स्टार' में भी बताया गया है. इतना ही नहीं खुद शाहरुख ने भी बताया था कि उनकी शर्ट पर हाथ से 'C' लिखा हुआ था. अपनी गैंग को खास बनाने के लिए उन्होंने लैमिनेटेड बैज भी बनाया था.    

'सी-गैंग' से उनकी फिल्म 'रईस' को भी मिली थी प्रेरणा?

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया था कि 'बहुत कम लोग जानते हैं कि सेंट कोलंबस स्कूल, हंसराज कॉलेज और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शाहरुख खान काफी शरारती हुआ करते थे. वे अपने शालीन स्वभाव के साथ-साथ थोड़े रफ-एंड-टफ (दबंग) अंदाज के लिए भी जाने जाते थे, जिसकी झलक फिल्म में देखने को मिलेगी. सेंट कोलंबस स्कूल में, शाहरुख और उनके चार करीबी दोस्तों (विकास माथुर, विवेक खुशालानी, रमन शर्मा और अशोक वसन) ने मिलकर एक खास ग्रुप बनाया था, जिसे 'सी-गैंग' (C-gang) कहा जाता था. यहां 'C' का मतलब 'कूल' (cool) था. शाहरुख ने अपने कॉलेज के दिनों की अपनी बॉडी लैंग्वेज और चलने के अंदाज को फिल्म में शामिल किया है.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES