SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'झोला उठा लो, Go Gyanu Go!' : 2 अक्टूबर पर बॉलीवुड की हुंकार! शबाना आजमी- विशाल ददलानी की पुकार-'सड़क पर उतरो, वोट की ताकत दिखाओ'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने वोटर्स से अपने हक के लिए शिवाजी पार्क जुटने की अपील की, वहीं सिंगर विशाल ददलानी ने चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस प्रोटेस्ट को अपना पूरा समर्थन दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 02, 2026, 12:00 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 02:18 PM IST
Image Credit: शबाना आजमी और विशाल ददलानी ने लोगों से 3 अक्टूबर को प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील की.
Join

गांधी जयंती के खास मौके पर सपनों का शहर मुंबई एक बड़े मोमेंट का गवाह बनने जा रहा है. वोटर्स लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और लाखों लोगों के नाम कटने की चिंताओं को लेकर 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस आंदोलन को अब बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों का भी खुलकर साथ मिल गया है. ये सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि आम लोगों के अपने बुनियादी अधिकार को बचाने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए मुंबई के लोगों से इस प्रोटेस्ट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

एक्ट्रेस ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि उनका वोट सिर्फ एक कागजी प्रोसेस नहीं, बल्कि देश का फ्यूचर तय करने वाली आवाज है. शबाना ने सवाल उठाते हुए कहा, 'आपका वोट आपकी आवाज है. आपका वोट आपका अधिकार है. आपका वोट इस देश के आने वाले कल को आकार दे सकता है. लेकिन क्या होता है जब आपके वोट की कोई गिनती ही नहीं होती? क्या होता है जब आपका नाम अचानक इस लिस्ट से गायब हो जाता है, जब आपके वोट को खारिज किया जा सकता है, बदला जा सकता है या उसमें हेरफेर किया जा सकता है?'.

किसी पार्टी का नहीं, हक का सवाल

शबाना आजमी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए साफ किया कि ये मुद्दा किसी पॉलिटिकल पार्टी या स्पेशल सोच वाले लोगों से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि हर उस हिंदुस्तानी का है, जो लोकतंत्र में भरोसा रखता है. उन्होंने कहा, 'आज सवाल किसी पार्टी का नहीं है. सवाल आपके वोट का है, मेरे वोट का है, हम सभी के वोटों का है.' इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि प्रशासन से प्रोटेस्ट की परमिशन मांगी गई थी, जो नहीं मिली.

प्रोटेस्ट के लिए परमिशन न मिलने पर भी उन्होंने हिम्मत न हारने की बात कही.  एक्ट्रेस ने कहा, 'हमने विरोध प्रदर्शन करने की परमिशन कई बार मांगी, लेकिन हमें परमिशन नहीं मिली. लेकिन सवाल पूछना हमारा अधिकार है. इसलिए अपने घरों से बाहर निकलिए, सवाल पूछिए, अपने वोट के लिए, अपने लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज उठाइए.'

'झोला उठा लो, गो ज्ञानी गो' का लगा नारा

शबाना आजमी के अलावा फेमस सॉन्गकंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी भी इस मुहिम के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने वीडियो में चीफ इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधते हुए और जोश भरते नजर आए. उन्होंने नारों की मद से लोगों को एकजुट करते हुए कहा, 'जोर से बोलो, गो ज्ञान गो. मिलके बोलो, गो ज्ञान गो. सारे साथ में बोलो, गो ज्ञान गो.' इसके बाद उन्होंने कहा, 'झोला उठा लो, गो ज्ञान गो' गाते हुए तीखा हमला बोला और कहा, 'ज्ञानेश कुमार जी, आपने हमारी लोकतंत्र, चुनाव सिस्टम को बर्बाद कर दिया है, आपको जाना होगा.'

आखिर क्यों हो रहा है यह विरोध?

ये प्रोटेस्ट एसआईआर प्रोसेस के खिलाफ शुरू हुआ है, जिसे अब पूरे देश में ले जाने की तैयारी है. आयोजकों का आरोप है कि जरूरी वेरिफिकेशन के बिना करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं, जिससे वो वोटिंग नहीं कर पाए. इस प्रोटेस्ट में तीन मांगे रखी गई हैं. चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 2025 की वोटर लिस्ट को फ्रीज करना और नए चुनाव कमीशन की अपॉइंटमेंट प्रोसेस में पूरी ट्रांसपेरेंसी लाना.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES