SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्वर्ण मंदिर में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, छलक पड़े आंसू; साथ दिखे आयुष्मान खुराना

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करते समय एक्ट्रेस सारा अली खान काफी भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस दौरान स्वर्ण मंदिर में उनके साथ एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आए. दोनों सितारों ने फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज होने से पहले दर्शन किए हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 20, 2026, 11:22 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 11:23 PM IST
Image Credit: स्वर्ण मंदिर में सारा अली खान का दिखा भावुक पल
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की भगवान में काफी गहरी आस्था है. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में सारा एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन के लिए अमृतसर गए थे. इस दौरान दोनों ने स्वर्ण मंदिर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन भी किए. सारा और आयुष्मान की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सारा अली खान और आयुष्मान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे वाहेगुरु का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सारा अरदास करते समय काफी भावुक नजर आईं और रोती हुई दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर सारा का यह इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेते समय रोती हुई नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एक्ट्रेस सारा ने आयुष्मान के साथ स्वर्ण मंदिर के दर्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को अपनी यात्रा की झलक दिखाई है. दोनों सितारे सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और सारा ने अपने सिर को दुपट्टे से ढक भी रखा है. एक्ट्रेस हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी दशहरा. सभी को ढेर सारा प्यार, अच्छी किस्मत और खुशियां मिलें.' तस्वीरों में सारा और आयुष्मान का काफी शांतिपूर्ण पल देखने को मिल रहा है.

वीडियो में रोती दिख रही सारा अली खान

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के इस सफर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान भावुक नजर आ रही हैं. दरबार साहिब में प्रार्थना करते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए.

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की कैबरे क्वीन हेलेन की दर्दभरी कहानी, फिल्मों में चंद मिनट का रोल, लेकिन डांस पर थिरकता था पूरा हिंदुस्तान

23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी खास मौके पर फिल्म की टीम ने गोल्डन टेंपल का दौरा किया था. हालांकि, पहले फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई थी. इसके चलते अब तक फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं. इस फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES