SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सलमान खान के छोड़ने के 7 साल बाद लौटेगी ‘इंशाअल्लाह’! आलिया भट्ट-संजय लीला भंसाली की तीसरी बार जमेगी जोड़ी, कौन बनेगा हीरो?

Sanjay Leela Bhansali Film Inshallah: साल 2019 में संजय लीला भंसाली ने सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'इंशाअल्लाह' का ऐलान कर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी, लेकिन सलमान के फिल्म छोड़ने के बाद ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया था और फिल्म ठंडे बस्ते में बंद हो गई थी. अब करीब 7 साल बाद फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 05, 2026, 04:26 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 04:37 PM IST
Image Credit: 7 साल बाद फिर बनेगी ‘इंशाअल्लाह’?
Join

Sanjay Leela Bhansali Film Inshallah: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब इसी बीच खबर सामने आई है कि 'लव एंड वॉर' के बाद संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली करीब 7 साल पहले ऐलान की गई फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर आ सकते हैं.

संजय लीला बना रहे थे 'इंशाअल्लाह'

दरअसल, संजय लीला भंसाली ने साल 2019 में फिल्म 'इंशाअल्लाह' का ऐलान किया था. इस फिल्म में भंसाली ने लीड किरदार के लिए आलिया भट्ट और सलमान खान को साइन किया था, लेकिन किसी वजह से भाईजान ने फिल्म को छोड़ दिया था और ये प्रोजेक्ट तब से आगे नहीं बढ़ पाया था, जिसके चलते फिल्म ठंडे बस्ते में बंद हो गई थी और अब तक नहीं बन पाई. जिसके बाद भंसाली और आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम किया और अब दोनों की 'लव एंड वॉर' चर्चा में है.

तीसरी बार साथ काम करेंगे संजय-आलिया?

इसी बीच मिड डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट एक बार फिर 'इंशाअल्लाह' को लेकर बातचीत कर रहे हैं. फिल्म का नाम वही रहेगा, लेकिन इसकी कहानी में थोड़ा बदलाव किया जाएगा और इसे आज के वक्त के मुताबिक लिखा जाएगा. इस फिल्म का ऐलान 2019 में किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली चाहते हैं कि कास्ट फाइनल होने से पहले इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली जाए और अगर ये फिल्म बनती है तो आलिया-संजय एक साथ तीसरी बार काम करेंगे.

सुपरस्टार शाहरुख का नाम भी आया था सामने

जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल 2026 में ये खबर सामने आई थी कि फिल्म 'इंशाअल्लाह' का हिस्सा शाहरुख खान हो सकते हैं. हालांकि, फिर इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी थी और फिल्म ठंडे बस्ते में बंद हो गई थी. माना जा रहा है कि भंसाली किसी युवा चेहरे को ये मौका दे सकते हैं. लेकिन पहले जो स्क्रिप्ट लिखी गई थी, वो सलमान खान के मुताबिक लिखी गई थी और अब किसी और को लेने से पहले भंसाली स्क्रिप्ट पर काम करना चाहते हैं. मेकर्स अब पहले वाली स्क्रिप्ट में बदलाव करके नए अंदाज में पेश करने का काम कर रहे हैं.

बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल राज-डीके की फिल्म में बिजी चल रहे हैं और शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. शाहरुख की 'किंग' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES