YouTube पर समय रैना ने रचा इतिहास, 10 लाख चैनल मेंबर्स के साथ दुनिया में बने नंबर वन; बड़े-बड़े यूट्यूबर्स रह गए पीछे!
समय रैना ने YouTube की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है. वह दुनियाभर में 10 लाख चैनल मेंबर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले क्रिएटर बन गए हैं. उनकी इस कामयाबी ने उन्हें ग्लोबल स्तर पर खास पहचान दिलाई है.
मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना 2025 में अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर एक विवाद में फंस गए थे. इसके बाद उन्हें अपने यूट्यूब चैनल से इसके सभी एपिसोड हटाने पड़े. लेकिन फिर साल 2026 में उन्होंने 'स्टिल अलाइव' के साथ कमबैक किया. बाद में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन लॉन्च किया.
अब वे दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूब क्रिएटर बन गए हैं, जिनके चैनल के सदस्यों (सब्सक्राइबर्स) की संख्या दस लाख (एक मिलियन) को पार कर गई है. गूगल इंडिया ब्लॉग की हालिया पोस्ट में यूट्यूब टीम ने इसके बारे में बताया. टीम ने लिखा, 'ग्रैंडमास्टर्स के साथ बातचीत करने से लेकर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) जैसा शानदार शो बनाने तक समय ने अपने यूट्यूब चैनल को लाखों लोगों के लिए एक बेहतरीन वर्चुअल हैंगआउट बना दिया है.'
10 लाख मेंबर्स पार कर बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड
यूट्यूब ने आगे कहा, 'समय रैना का 10 लाख चैनल मेंबर्स का आंकड़ा पार करना सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह भारत में तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड को भी दिखाता है. अब दर्शक सिर्फ अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के वीडियो देखना ही नहीं चाहते, बल्कि उन्हें सपोर्ट करने के लिए पैसे भी खर्च कर रहे हैं. जून 2026 में ही भारत में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने कम से कम एक यूट्यूब चैनल की मेंबरशिप खरीदी. इसकी वजह से भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई.'
26/11 की कहानी दिखाने में कहां चूक रहा था बॉलीवुड? 'धुरंधर' और 'प्रहार' ने बदला नजरिया
समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के फिनाले एपिसोड में अपने मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने कहा, 'दो साल पहले जब विवाद हुआ था और शो बंद हो गया था. तब वह कनाडा में थे और डिप्रेशन महसूस कर रहे थे. उस दौरान वह अक्सर चैटजीपीटी से पूछते थे कि समय रैना अपना शो दोबारा कब शुरू कर पाएंगे. तब चैटजीपीटी का जवाब होता था कि अभी कुछ कहना मुश्किल है. इस पर समय मजाक में कहते थे, 'प्लीज हां बोल दो.' उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका शो इस तरह दोबारा लौटेगा.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े विवाद और कमबैक
समय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर विवाद फरवरी 2025 में तब शुरू हुआ. जब एक एपिसोड के दौरान यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता और 'इन्सेस्ट' को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिला. कई लोगों ने पैनल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कॉमेडी के नाम पर मजाक की सारी हदें पार कर दी हैं.
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की विरासत पर छिड़ी जंग, रानी कपूर ने मांगे 6000 करोड़; SC में क्या हुआ?
इस घटना के बाद रणवीर, समय और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुईं और FIR भी की गईं. क्लिप वायरल होने के बाद विरोध और तेज हो गया, जिसके चलते रणवीर को पब्लिकिली माफी मांगनी पड़ी. समय ने भी माफी मांगी और बताया कि उसने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटा दिए हैं.