SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सलमान खान की अगली फिल्म 'प्रेम की शादी' के लिए करना होगा इंतजार? सूरज बड़जात्या ने दिया अपडेट; कहा-थोड़ा वक्त और लगेगा

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम की शादी' को लेकर फैंस का इंतजार अभी और बढ़ सकता है. निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फिल्म पर नया अपडेट देते हुए कहा है कि इसे पूरा होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा. उनके बयान से फिल्म की टाइमिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 24, 2026, 19:39 IST | Updated: Nov 24, 2026, 19:54 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म और आयुष्मान खुराना और शारवरी स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे ने अहम रोल में हैं. ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. 

इस बीच फैंस 'प्रेम की शादी' में सलमान खान के साथ फिल्म निर्माता के लंबे समय से मोस्ट अवेटेड फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में सूरज बड़जात्या ने फिल्म पर अपडेट शेयर किया और कहा कि इसमें थोड़ा और समय लगेगा. 

'प्रेम की शादी' पर अपडेट

उन्होंने कहा, 'अभी थोड़ा सा वक्त और है, क्योंकि थोड़ा और मुझे कुछ चीजें पॉलिश करनी हैं.' फिल्म निर्माता ने बताया कि वह परियोजना पर आगे बढ़ने से पहले अभी भी कुछ चीजों पर काम करना चाहते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ की कमाई, अब 99 रुपये में देख सकेंगे 'रामायण'; मेकर्स का तोहफा या नई चाल?

बता दें कि सूरज बड़जात्या ने 2022 में मुंबई में 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के साथ फिर से काम करने की अपनी प्लानिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने पुष्टि की कि वे एक और फिल्म पर साथ काम करने की प्लानिंग बना रहे हैं और यह भी बताया कि उन्होंने 'प्रेम की शादी' टाइटल रजिस्टर कर लिया है. बाद में सलमान ने फिल्म के नाम की घोषणा की. उन्होंने यह भी बताया कि वह 'प्रेम' के किरदार में वापसी करेंगे और आने वाली फिल्म में इस किरदार की शादी होगी.

कब आएगी 'प्रेम की शादी' फिल्म?

सलमान और सूरज ने पहली बार 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में साथ काम किया था. रोमांटिक ड्रामा में भाग्यश्री ने भी एक्टिंग किया और सलमान को एक अहम स्टार के रूप में स्थापित करने में मदद की. दोनों ने 1994 में 'हम आपके हैं कौन' और 1999 में 'हम साथ साथ हैं' बनाईं. उनकी साथ में आखिरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी, जो 2015 में रिलीज हुई थी.

'पंचायत 5' से पहले याद कर लीजिए फुलेरा की पूरी कहानी, पहले सीजन से चौथे तक क्या-क्या हुआ?

'प्रेम की शादी' से पहले सूरज बड़जात्या अपनी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर व्यस्त हैं. सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(आईएएनएस इनपुट)

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES