सलमान खान के नए यूट्यूब कंटेंट में ऐसा क्या है, जो हर किसी को नहीं आएगा पसंद? भाईजान ने खुद बताई वजह
सलमान खान ने अपने यूट्यू बटी ब चैनल के टारगेट ऑडियंस को लेकर खुलासा किया है. भाईजान ने बताया कि उनका नया कंटेंट खासतौर पर बच्चों के लिए है. एक्टर ने शिक्षा की अहमियत पर भी जोर दिया. ऐसे में उनका यह नया डिजिटल अंदाज हर उम्र के दर्शकों को पसंद आए, यह जरूरी नहीं है.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल 'बीइंग सलमान खान' लॉन्च किया है. ऐसे में शायद सलमान ये जानते हैं कि उनका चैनल वैसा न हो जैसा फैंस उम्मीद कर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने एक अलग तरह के दर्शकों को ध्यान में रखा है. शनिवार को एक्टर ने देर रात किए गए एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि 'बीइंग सलमान खान' पर मौजूद कंटेंट बच्चों के लिए क्यों है. इसमें मजा, परिवार, प्यार और शिक्षा का मेल है.
शनिवार शाम को सलमान ने उन दर्शकों के लिए एक मैसेज शेयर किया, जिन्हें शायद चैनल का कंटेंट उनकी उम्मीद से अलग लगा हो. उन्होंने बताया कि भले ही ये वीडियो बड़ों के लिए न हों, लेकिन ये उनके छोटे बच्चों के लिए बनाए गए हैं.
सलमान खान ने शेयर किया वीडियो
उन्होंने लिखा, 'मेरा यूट्यूब चैनल देखने के लिए धन्यवाद. मैं समझता हूं कि अभी यह कंटेंट आपके लिए नहीं है. लेकिन आप भी समझते होंगे कि यह आपके छोटे बच्चों के लिए है. देखते हैं कि यह कैसा रहता है.' उन्होंने आगे कहा, 'थोड़ी मस्ती, प्यार और परिवार के साथ-साथ बच्चों के लिए शिक्षा भी जरूरी है, है ना?'
इस मैसेज के जरिए सलमान ने 'बीइंग सलमान खान' के पीछे की सोच की झलक दिखाई और यह साफ किया कि यह चैनल सिर्फ उनके बड़े फैंस के लिए नहीं है, बल्कि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सीखने को भी मिलेगा.
22 सितंबर को लॉन्च हुआ यह चैनल सेलिब्रिटी यूट्यूब फॉर्मेट से अलग है. दरअसल, बाकी सेलिब्रिटी अक्सर अपने पर्सनल अपडेट, पर्दे के पीछे के पलों और एक्टर की जिंदगी की झलक दिखाने की कोशिश करते हैं. इसके बजाय सलमान अपनी जानी-पहचानी स्क्रीन पर्सनैलिटी का इस्तेमाल करके दर्शकों को एक्टिंग और परफ़ॉर्मेंस के गुर सिखाते हैं.
खुद बताया किसे पसंद आएगा उनका कंटेंट
इन वीडियो में एक्टर के दो रूप दिखाई दे रहे हैं, एक में वे अनुभवी एक्टिंग और पर्सनैलिटी कोच की भूमिका निभाते हैं, जबकि दूसरे में वे बुनियादी बातें सीखने वाले स्टूडेंट का किरदार निभाते हैं. उनकी बातचीत में एक्टिंग की तकनीक, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग बोलने का अंदाज और सलमान के ऑन-स्क्रीन स्टाइल से जुड़े तौर-तरीकों जैसे पहलुओं पर चर्चा की जाती है.
इस फॉर्मेट में इन सबकों को मजजेदार एक्सरसाइज में बदल दिया है, ताकि सीखने का अनुभव दिलचस्प बने. इस चैनल पर अब तक 11 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं. इससे पहले, 9 अक्टूबर को एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने यूट्यूब चैनल का लिंक शेयर किया था और फैंस से उसे देखने के लिए कहा था.
उन्होंने लिखा, 'चलिए शुरुआत से शुरू करते हैं. मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. यहां आपको A से Z तक सब कुछ मिलेगा.' सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अभी 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं. वह आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' में भी नजर आएंगे.