Bigg Boss 20: क्या टाइगर श्रॉफ पर हमले से डर गए सलमान खान? इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में नहीं आएंगे नजर, ये है असली वजह
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार को होस्ट नहीं करेंगे. रविवार की रात टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ और इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. गैंग ने कहा, जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार, 18 अक्टूबर की रात जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइक सवार शख्स ने एक्टर पर 7 राउंड गोलियां चलाईं. इस हमले से टाइगर सुरक्षित बच गए, लेकिन गनपाउडर की वजह से उन्हें थोड़ी-सी चोट आई है. हालांकि, इस वारदात में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस बलूच घायल हो गए, जिसके बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को हॉस्पिटल तक लेकर गए थे. इस हमले से पूरी इंडस्ट्री की नींद उड़ गई है, तो वहीं दूसरी ओर सुपरस्टार सलमान खान के सुपरहिट शो 'बिग बॉस 20' के सेट से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसने हलचल पैदा कर दी है.
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते सलमान खान अपने फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे और उनकी जगह फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी शो की कमान संभालेंगे. जैसे ही ये खबर सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
हालांकि, लोगों के मन में सवाल उठने भी लाजमी हैं कि रविवार को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान ने ऐसा फैसला लिया है? या फिर सुरक्षा को देखते हुए सलमान खान ने ऐसा कोई फैसला किया? आइए नजर डालते हैं कि आखिर क्या वजह है कि सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे.
पहले से तय होती है शूटिंग?
दरअसल, सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग अक्सर समय से पहले यानी तय शेड्यूल के मुताबिक शुक्रवार या उसके आसपास हो जाती है और टाइगर श्रॉफ पर हमला रविवार को हुआ है. तो ऐसा सोचना ठीक नहीं है कि सलमान खान ने टाइगर पर हमले के बाद कुछ ऐसा फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें- Tiger Firing Case LIVE: नेपाल भागने वाले थे आरोपी, कोटा पुलिस ने किए बड़े खुलासे, मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी
सलमान खान ने खुद किया था खुलासा
इसकी असली वजह ये है कि सलमान खान ने पहले ही कुछ कमिटमेंट दे रखी थीं, जिसके चलते वह इस हफ्ते शो के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं. इसी वजह से मेकर्स ने भाईजान के बदले इस हफ्ते स्पेशल वीकेंड का वार के लिए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को जिम्मेदारी सौंपी है. इतना ही नहीं, इस बात के बारे में सलमान खान ने रविवार के एपिसोड में बिल्कुल आखिर में खुद ऑडियंस और कंटेस्टेंट्स को बता दिया था.
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'SVC63' में नजर आएंगे. इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. भाईजान के साथ फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. ऐसी खबरें भी हैं कि टाइगर श्रॉफ के पिता और सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी सलमान खान की इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म को राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और वामशी पेडिपल्ली इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.