SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का दिखा धांसू अवतार, 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने जीता मीडिया का दिल; जल्द होगा रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को एक खास इवेंट में स्पेशल प्रीव्यू दिखाया गया, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी तेज हो गई. भाईजान के फैंस के लिए भी ये ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 06, 2026, 06:54 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 07:03 PM IST
Image Credit: 'मातृभूमि' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
Join

सलमान खान स्टारर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का पहला टीजर और पोस्टर जब से रिलीज हुआ है, तब से दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है. अब फैंस से सलमान खान की इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं हो रहा है. शुरुआती पोस्टर्स ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया से रूबरू कराया, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म से जुड़ी और चीजें देखने का इंतजार कर रहे हैं. जैसे-जैसे फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्साह की लहर बढ़ रही है, वैसे-वैसे फिल्म के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ट्रेलर को देखने के लिए माहौल गरमाता जा रहा है.

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' अपने भीतर देशभक्ति की कहानी, बलिदान और युद्ध में इंसानों द्वारा चुकाई गई कीमत को समेटे हुए है. इस फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. आज मुंबई में हुए एक एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में सलमान खान ने कुछ चुनिंदा मीडिया प्रतिनिधियों को 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू दिखाया.

सामने आई थी पहली झलक

बता दें कि सामने आई यह पहली झलक दर्शकों के बीच ट्रेलर रिलीज किए जाने से पहले पेश की गई है. यह एक्सक्लूसिव मीडिया स्क्रीनिंग दिवाली की छुट्टियां शुरू होने से ठीक पहले की गई है. हालांकि, फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि यह खुलासा बेहद खास होने वाला है.

ट्रेलर की झलक देखने के बाद मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस खास इवेंट में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधि पहुंचे थे, जिन्होंने ट्रेलर की झलक देखने के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया. सभी को सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में अपने दमदार अंदाज में बेहद पसंद आए. वहीं, कई पत्रकारों ने सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की भी खूब सराहना की. इसके अलावा, ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और इसमें गानों की छोटी-छोटी झलकियों की भी खूब सराहना हुई. इनकी धुन और असरदार अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा.

अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

गलवान घाटी झड़प से प्रेरित फिल्म

'मातृभूमि' (शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान') नामक यह फिल्म, मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुए सैन्य टकराव से प्रेरित है. उसी साल जून में हुई गलवान घाटी की झड़पों ने भारत-चीन संबंधों को बुरी तरह प्रभावित किया. 'मातृभूमि' में खान ने बिक्कुमाला संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो इस झड़प के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट के 19 अन्य सैनिकों के साथ शहीद हो गए थे. वहीं, जियो स्टूडियोज पूरे भारत में 'मातृभूमि' को वितरित (डिस्ट्रीब्यूट) करेगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES