SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भाईजान का स्वैग: सलमान खान ने 'कॉफी विद करण 9' में पहनी 41 लाख की लग्जरी वॉच, करण जौहर भी देखते रह गए

'Koffee With Karan 9' में सलमान खान का 41 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी वाला लुक वायरल हो रहा है. जानिए उनकी घड़ी की खास बातें और शादी, बच्चों व पर्सनल लाइफ पर भाईजान के दिलचस्प खुलासे.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 16, 2026, 11:36 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 11:54 AM IST
Image Credit: 'Koffee With Karan' में सलमान खान का 41 लाख वाला स्वैग (x/@SiddharthKG7)
Join

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब भी किसी शो में जाते हैं तो चर्चा होना तो पक्का होता है. इस बार सलमान खान करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे. शो में उनका लुक बेहद सिंपल था. उन्होंने नेवी ब्लू शर्ट और ब्लैक जींस पहनी थी, लेकिन सबकी नजरें उनके हाथ में बंधी घड़ी पर जाकर टिक गईं. पॉप ओपिनियंस के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, सलमान खान की इस लग्जरी वॉच की कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई जा रही है.

घड़ी में तिरंगा-वर्ल्ड मैप का कॉम्बिनेशन

पॉप ओपिनियंस का दावा है कि सलमान की यह घड़ी बेहद खास है. इस घड़ी में डुअल टाइम जोन की सुविधा है. इसके डायल में भारतीय तिरंगे के रंग इस्तेमाल किए गए हैं और बैकग्राउंड में वर्ल्ड मैप बना हुआ है. भाईजान का यह इंडियन पेट्रियॉटिक स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. सिंपल कपड़ों के साथ इतनी महंगी वॉच पहनकर सलमान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है.

 

 

शादी पर सलमान का मजेदार जवाब

शो के दौरान करण जौहर ने सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा. करण ने याद दिलाया कि आमिर खान ने एक बार कहा था कि वह सलमान के हाथ-पैर बांधकर उनकी शादी करवा देंगे. इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा कि वह आमिर के हाथ-पैर बांधेंगे ताकि वह दोबारा शादी न कर सकें. करण ने जब बताया कि आमिर ने तो तीसरी शादी कर ली है लेकिन सलमान अभी भी सिंगल हैं तो सलमान बोले कि वह अपने दोस्त के लिए खुश हैं और अपनी लाइफ में एकदम मस्त हैं.

बेडरूम की बात लिविंग रूम में नहीं आनी चाहिए

जब करण जौहर ने सलमान खान से उनकी पर्सनल लाइफ और वर्जिनिटी पर सवाल किया तो सलमान ने अपने पिता सलीम खान की दी हुई सीख शेयर की. सलमान ने कहा कि उनके पापा ने हमेशा सिखाया है कि जो बात बेडरूम की है उसे कभी लिविंग रूम में नहीं लाना चाहिए. सलमान ने यह भी बताया कि वह अपने रिश्तों पर खुलकर बात क्यों नहीं करते. उन्होंने कहा कि आपको कभी नहीं पता होता कि सामने वाला इंसान जिंदगी भर आपके साथ रहेगा या किसी और से शादी कर लेगा.

जब करण ने पार्टनर न होने पर अकेलेपन की बात उठाई तो सलमान ने अपने परिवार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके साथ हमेशा उनका परिवार रहता है इसलिए वे कभी अकेले महसूस नहीं करते. इसके साथ ही सलमान खान ने अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात करते हुए कहा कि लाइफ में एक वक्त ऐसा आएगा जब वह बच्चे जरूर पैदा करेंगे.

'कुछ कुछ होता है' का वो पुराना किस्सा

एपिसोड में सलमान और करण ने अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की यादें भी ताजा कीं. सलमान ने बताया कि उन्होंने करण जौहर की इस डेब्यू फिल्म में बिना पूरी स्क्रिप्ट सुने ही गेस्ट रोल करने के लिए हां कह दी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने इस छोटे से रोल के लिए कोई फीस भी नहीं ली थी. यह रोल आज भी बॉलीवुड इतिहास के सबसे आइकॉनिक कैमियो में गिना जाता है.

आने वाली फिल्में और बड़े प्रोजेक्ट्स

सलमान खान जल्द ही स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने वाले हैं. उनकी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मॉन्स्टर' में वह साउथ स्टार नयनतारा के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म ईद 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है. इसके अलावा उनकी एक और देशभक्ति एक्शन फिल्म 'मातृभूमि' भी पाइपलाइन में है जो सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने का इंतजार कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES