रोमांस और शराब सॉन्ग पर हुई थी ट्रोलिंग, मातृभूमि के नए गानें ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, देशभक्ति पर रिलीज किया गाना
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि फिल्म के गानों पर कई सवाल खड़े किए थे. ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए फिल्म का नया गाना देशभक्ति सॉन्ग रंग केसरी रिलीज कर दिया है.
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति सॉन्ग रंग केसरी रिलीज हो गया है. देशभक्ति सॉन्ग से पहले फिल्म के गानों को लेकर इंटरनेट पर ट्रोलिंग हुई थी. वहीं अब ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए मेकर्स ने रंग केसरी देशभक्ति सॉन्ग रिलीज किया है.
ट्रोलर्स पर कसा तंज
सलमान खान ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया सॉन्ग रंग केसरी शेयर किया है. इस सॉन्ग के वीडियो में सलमान खान सैनिकों की टीम के साथ युद्ध के मैदान में है. यह गाना भारतीय सेना के जवानों के साहस, बलिदान और हौसले पर है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे सैनिक के लिए सबसे पहले देश है बाकि चीजे बाद में है. रंग केसरी सॉन्ग को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्श ने आवाज दी है. गाने के बोल शायत मीत ने लिखे हैं.
फिल्म के गाने पर मच चुका है विवाद
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस का सॉन्ग तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज होने के बाद कुछ लोगों को सॉन्ग पसंद नहीं आया, खासकर लोगों को गाने के बोल नहीं पसंद आए. लोगों ने गाने की भाषा और लिरिक्स की आलोचना की थी. कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि युद्ध पर आधारित फिल्म में इस तरह के रोमांटिक गाने की क्या जरूरत है.
सॉन्ग के ट्रोल होने पर जावेद अख्तर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री और उसका म्यूजिक समाज से अलग नहीं हो सकता है. फिल्मी गानों में वही दिखाया गया था, जो समाज में हो रहा है.
जावेद अख्तर ने बोला कि आज के यंग लोगों की शब्दावली उनके माता-पिता के मुकाबले उतनी समृद्ध नहीं है. भाषा केवल बातचीत या अपनी बात कहने के लिए नहीं बल्कि एक कला है. भाषा में सुंदरता और नजाकत होती है. आज के लोग साहित्य और कविता पढ़ने में ध्यान नहीं देते हैं.
कर्नल संतोष के किरदार में दिखेंगे सलमान खान
फिल्म में सलमान खान सेना कर्नल बी.संतोष बाबू का किरदार निभाया है. कर्नल बी संतोष बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिक का नेतृत्व कर रहे थे. उन्हें साहस और बलिदान के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह हैं. फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी.
भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज, इवेंट में दिया विवादित बयान, कॉलेज के स्टूडेंट्स के सामने की अश्लील हरकत