SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एंट्री लेते ही छिड़ी जंग... गुल्लू-नकुल की आपसी हाथापाई से हिला बिग बॉस 20 का घर! क्या खत्म हो जाएगा यूट्यूबर का सफर?

Nakul Dhull Eviction: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल (मिट्ठू डॉन) ने आते ही ऐसा तहलका मचाया कि बस एक ही दिन में उनके एविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. खबरों के मुताबिक, गल्लू के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई और उनका ये सफर पहले ही हफ्ते में खत्म हो गया. आइए जानते हैं अंदर की पूरी खबर.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 12, 2026, 01:49 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 02:32 PM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों ड्रामे की कोई कमी नहीं है और शो हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है. वीकेंड के वार एपिसोड से लेकर घर के अंदर होने वाली उठापटक तक, ऑडियंस हर एक अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है. हाल ही में शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया से लेकर टीवी की दुनिया तक हलचल मचा दी. वाइल्डकार्ड बन घर में कदम रखने वाले नकुल ढुल का सफर शुरू होने से पहले ही खतरे में पड़ता नजर आ रहा है. 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार संडे एपिसोड में उस समय घर का माहौल पूरी तरह बदला गया, जब शो में दो नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी.

शनिवार के एपिसोड में पॉपुलर टीवी एक्टर मनीष गोयल ने घर में कदम रखा, तो वहीं रविवार को खुद को केमिस्ट्री का टीचर बताने वाले नकुल ढुल ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. एंट्री के समय नकुल ने सलमान खान के सामने बड़े दावे किए थे और वादा किया था कि वो शो में अपना असली रूप दिखाएंगे. लेकिन किसे पता था कि उनकी ये प्लानिंग उन्हीं पर भारी पड़ जाएगी और उनका ये सफर इतनी जल्दी एक बड़े विवाद में बदल जाएगा.

काजी और स्काउट ओपी से शुरू हुई बहस

खबरों के मुताबिक, घर के अंदर विवाद की असली शुरुआत एक छोटे से मजाक से हुई. जब काजी ने स्काउट ओपी का मजाक उड़ाया था, जिससे घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया था. वहीं इस बात पर जब नकुल ढुल ने स्काउट ओपी का बीच-बचाव किया और काजी से बहस की तो बात काफी आगे बढ़ गई. इस झगड़े को घर के दूसरे मेंबर कुशाल तंवर उर्फ ​​गुल्लू ने संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन यहां से ये लड़ाई और ज्यादा बिगड़ गई और बात संभालने के बजाए हाथ से निकल गई.

गुल्लू और नकुल के बीच हुई हाथापाई

जब गुल्लू इस झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, तो नकुल ने कथित तौर पर उनकी तरफ मुड़कर उन्हें वार्निंग देते हुए कहा, 'क्या छोड़ना, छोड़ना?'. इस बात के बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ गई और देखते ही देखते इस कहासुनी ने हाथापाई का रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को धक्का-मुक्की दी, जिससे घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया. वहीं इस स्थिति को बिगड़ता देख घर के बाकी कंटेस्टेंट ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया, लेकिन तब तक घर का तापमान पूरी तरह हाई हो चुका था और बात बहुत आगे तक बढ़ चुकी थी.

बिग बॉस का कड़ा एक्शन 

इस झड़प और रूल्स को ब्रेक करने के तुरंत बाद, बिग बॉस ने कथित तौर पर सख्त रुख अपनाते हुए नकुल ढुल को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया. खबरों के अनुसार, इस घटना के चलते वाइल्डकार्ड एंट्री के ठीक एक दिन बाद नकुल शो से एविक्ट हो गए. हालांकि, चैनल या मेकर्स की तरफ से अभी तक इस एविक्शन को लेकर कोई ऑफिशियल वीडियो या अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल चुकी है और हर तरफ यही बात हो रही है.

सलमान खान की चेतावनी 

एक तरफ जहां नकुल के विवाद ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. सलमान ने घर के छोटे-छोटे मुद्दों पर बात की और सभी घरवालों को साफ चेतावनी दी कि वो शो में किसी भी हालत में गलत शब्दों या गलत लैंग्वेज का यूज नहीं करेंगे.

हालांकि, इस हफ्ते घर से किसी को बाहर नहीं निकाला गया क्योंकि सभी कंटेस्टेंट के पास दो लाइफलाइन थीं, लेकिन टीवी एक्टर अमन गांधी मुश्किल में फंस गए हैं. अमन को सबसे कम वोट मिले और उन्होंने अपनी एक लाइफ गवां दी है, जिसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में अगर वो दोबारा नॉमिनेट होते हैं और उन्हें कम वोट मिलते हैं, तो वो सीधे शो से बाहर हो जाएंगे. (Zee News इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और खबरों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES