App

गणेश चतुर्थी पर 'वांटेड' वाले लुक में सोहेल खान के घर पहुंचे सलमान खान, वायरल हुआ 15 साल पुराना स्वैग; फैंस बोले- राधे इज बैक!

सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बिल्कुल साल 2009 की सुपरहिट फिल्म 'वांटेड' जैसा लग रहा था. इस वायरल लुक पर फैंस ने कैसे रिएक्शन दिए, इस खबर में पढ़िए.

गणेश चतुर्थी पर 'वांटेड' वाले लुक में सोहेल खान के घर पहुंचे सलमान खान, वायरल हुआ 15 साल पुराना स्वैग; फैंस बोले- राधे इज बैक!
Image Credit: salman khan wanted look

Salman Khan Wanted Look: गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर पूरा बॉलीवुड बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है. हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के परिवार में गणपति उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. सोहेल खान के घर रखी गई गणेश पूजा में सलमान खान बेहद खास अंदाज में पहुंचे. भाईजान का लुक देखते ही फैंस को उनकी 15 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वांटेड' की याद आ गई.

गणेश चतुर्थी का त्योहार खान परिवार के लिए हमेशा से बहुत खास रहता है. इस साल भी सोहेल खान के घर पर गणपति बप्पा का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया गया. इस पूजा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी पहुंचे. सलमान खान ने जैसे ही वेन्यू में एंट्री ली, वहां मौजूद पैपराजी और फैंस बस उन्हें देखते ही रह गए. सलमान खान काफी सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने लाइट ब्लू जींस के साथ ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी हुई थी.

सिर पर बांधा स्कार्फ और याद आ गया 'वांटेड' का राधे

सलमान खान के इस लुक में जो चीज सबसे ज्यादा खास थी, वो था उनके सिर पर बंधा हुआ सफेद रंग का स्कार्फ या बंदाना. सलमान खान ने अपने बालों को इस स्कार्फ से कवर कर रखा था. उनका यह स्टाइल देखते ही फैंस को साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'वांटेड' की याद आ गई. फिल्म 'वांटेड' में सलमान के किरदार 'राधे' ने भी इसी तरह सिर पर स्कार्फ बांधा था. सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही फैंस कमेंट्स करने लगे कि सलमान खान ने फिर से अपना 'वांटेड' वाला आइकॉनिक लुक रीक्रिएट कर दिया है. इस पर फैंस 'राधे इज बैक' बोल रहे हैं.

 

 

खान परिवार में सितारों का लगा तांता

सोहेल खान के घर पर दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा. सलमान खान से पहले उनकी मां सलमा खान और बहन अर्पिता खान शर्मा ने बप्पा का स्वागत किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. सोहेल के घर पहुंचे मेहमानों में करण जौहर, महीप कपूर, यूलिया वंतूर, जेनेलिया डिसूजा और सीमा सजदेह शामिल थीं. सभी ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

बिग बॉस 20 में मेकर्स की गलती पर बोले सलमान खान

एक तरफ जहां सलमान खान अपने लुक को लेकर छाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ वो 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में कोई बहुत बड़ा नाम न होने की वजह से दर्शक मेकर्स और सलमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे. लोगों का कहना था कि इस बार के कंटेस्टेंट्स बहुत बोरिंग हैं. इस पर 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने फैंस की बात का जवाब देते हुए कहा कि हमने सोचा था कि छांट-छांटकर अच्छे कंटेस्टेंट्स लाएंगे, लेकिन कभी-कभी हमारे सेलेक्शन में कमी रह जाती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब दर्शक कहते हैं कि शो में कोई कमी नहीं है, तो हमें लगता है कि घर के अंदर एक-दो कमीने तो होने ही चाहिए.

कंटेस्टेंट्स को मार दिया करारा ताना

सलमान खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने घर के सदस्यों को बहुत ही सीधे शब्दों में आईना दिखाया. सलमान ने मजाकिया और तीखे अंदाज में कहा कि आप लोगों की दुआओं, योगदान, नियमों के उल्लंघन, बदतमीजी और टास्क में गालियों की वजह से मेरा नाम जरूर रोशन होगा. सलमान ने साफ कर दिया कि वो घर के अंदर हो रही बकवास और बोरिंग गेम से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था और घर में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी. इस सीजन का नया रूल यह है कि हर कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचने के लिए दो जानें दी गई हैं. लेकिन इस वीकेंड का वार में दर्शक वोट्स कम मिलने की वजह से एक्ट्रेस उदिती सिंह ने अपनी एक लाइफ खो दी है. वहीं कैप्टन यंग डीएसए ने कनिका मान से उनका वरदान छीन लिया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More