App

स्काउट और यंग पर भड़के सलमान खान, दोनों कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने यंग और स्काउट की जमकर क्लास लगाई. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं घर में मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है.

स्काउट और यंग पर भड़के सलमान खान, दोनों कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

बिग बॉस 20 शो सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. शनिवार वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का वेलकम किया है. मनीष गोयल पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस हाउस में शामिल हुए हैं. मनीष के घर में आने से घर का पूरा माहौल ही बदल सकता है. वहीं सलमान खान ने यंग और स्काउट को जमकर सुनाया है.

सलमान ने स्काउट और यंग की लगाई क्लास

वीकेंड का वार का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. सलमान खान स्काउट और डीएसए की जमकर क्लास लग रहा है. सलमान खान ने दोनों से सवाल किया कि वो घर में काटने और पीटने की बात क्यों कर रहे हैं, क्या वो बाहर कोई बड़ा कांड करके आए हैं, जो धमकियां दे रहे हैं. स्काउट ने जब सफाई दी तो सलमान खान का गुस्सा ज्यादा बढ़ जाता है.

सलमान खान ने गुस्से में कंटेस्टेंट्स से सवाल क्या किया वो बुलई गाइस हैं. जो लोग स्कूल में खुद बुली हुई थे, वहां कुछ नहीं कर पाए, वो अब यहां आकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.सलमान खान ने बोला कि जो मुंह में आता है वो लोग वही बोल देते हैं. सामने वाले को बिना बात के पोक करते रहते हैं.

मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री

एक्टर मनीष गोयल की घर पर पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई है. मनीष के घर में आने से पुराने कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल मच गई है. वहीं खबरें आ रही है कि घर में जल्द ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल यानी मिट्ठू भी एंट्री ले सकते हैं.

ये स्टार्स हो चुके हैं बाहर

बिग बॉस 20 से अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी बाहर हो चुके हैं. आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि मनीष गोयल की एंट्री से घर में कौन सा नया भूचाल और हंगामा देखने को मिलेगा.

सलमान खान ने काजी का किया सपोर्ट

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सलमान खान स्काउट से बोलते हैं कि जब आपको काजी से दिक्कत थी तो आप क्यों गए. आपने लव को क्यों जाकर खाना नहीं जाने दिया. आपको अपने नंबर बढ़वाने थे, जेश्चर दिखाना था, देखो बीमार आदमी को मैं खाना खिला रहा हूं. टीवी पर अच्छा लगेगा. सलमान खान स्काउट को बोलते हैं कि आपका तरीका बड़ा ही वाहियात और हार्टलेस था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More