)
सनी देओल की 'जॉट' फिल्म में अपनी पुलिस की वर्दी से धाक जमाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर अब अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के लिए इंटरनेशनल का रास्ता पकड़ा है. सैयामी जल्द ही एक इंडो-रूसी ड्रामा फिल्म से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म को रशियन सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर मैक्सिम कुजनेत्सोव डायरेक्ट कर रहे हैं. यह प्रोजेक्ट कार्तिना एंटरटेनमेंट, वाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया मिलकर तैयार कर रहे हैं. भारत और रूस के क्रिएटिव माइंड्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए इस फिल्म को बनाई जा रही है. इसमें न सिर्फ भारतीय बल्कि रशियन कल्चर भी देखने को मिलेगा.
इस इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग भारत के कई हिस्सों के अलावा रूस के खूबसूरत शहरों में भी हुई. सैयामी खेर के लिए यह पहला मौका था जब वे किसी विदेशी टीम के साथ काम कर रही थीं. इतना ही नहीं, शूटिंग के सिलसिले में वे पहली बार रूस और उसकी राजधानी मॉस्को गईं. मॉस्को की खूबसूरती और वहां के काम करने के तरीके ने सैयामी का दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि एक बिल्कुल नई जगह पर नए लोगों के साथ काम करना उनके लिए बहुत ही रिफ्रेशिंग और नया एक्सपीरियंस था.
अपने इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सैयामी खेर ने बताया कि यह उनके लिए एकदम नया और अलग अनुभव था. उन्होंने कहा कि पूरी तरह से फॉरेन क्रू के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा. मॉस्को शहर बेहद खूबसूरत है और वहां शूटिंग करने का माहौल काफी अलग था. सैयामी ने उम्मीद जताई कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले समय में उन्हें ऐसे और भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा.
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सैयामी ने कहा कि जब आप अलग-अलग देश और भाषा के लोगों के साथ काम करते हैं, तो भाषा कोई रुकावट नहीं बनती. अलग कल्चर के लोगों के साथ काम करने से आपको स्टोरीटेलिंग का एक नया नजरिया मिलता है. हर इंसान का फिल्में बनाने का अपना एक खास तरीका होता है और उनसे बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है. सैयामी ने कहा कि वे इस मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं. हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन सैयामी ने इतना जरूर कन्फर्म किया है कि यह एक इमोशनल और स्ट्रॉन्ग ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनका कैरेक्टर बहुत ही मजबूत महिला का है.
फिलहाल मेकर्स ने फिल्म के नाम और इसकी रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बनाकर रखा है. फिल्म की बाकी स्टारकास्ट कौन होगी, इसके बारे में भी आने वाले दिनों में ही जानकारी सामने आएगी. लेकिन जिस तरह से इस इंडो-रूसी प्रोजेक्ट को लेकर बज बना हुआ है, उससे साफ है कि यह फिल्म इंडियन और ग्लोबल दोनों दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाली है. फैंस भी सैयामी खेर को इस नए अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.