)
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है. फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा कि तैमूर अपने पापा पर गए हैं. सोशल मीडिया पर सैफ की बचपन की फोटो फैंस पसंद कर रहे हैं.
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने बचनप की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सैफ अली खान 6 से 7 साल के हैं. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा क्या यह मैं हूं...1975 बॉम्बे में, कारमाइकल रोड में मां के घर की छत पर अपनी फेवरेट शर्ट में...
सैफ अली खान के पोस्ट में करीना कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या यह टिम है. इसके अलावा एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी कमेंट पर लिखा टिम बिल्कुल आपकी तरह दिखता है. करीना और सोनम दोनों एक्ट्रेस ने सैफ और तैमूर के लुक की तुलना की है.
सैफ अली खान की पोस्ट में यूजर्स ने कमेंट किए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट किया घी वाला किस्सा.एक यूजर ने लिखा- बचपन से घी खाते आ रहे है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सैफ आपको घी मिला या नहीं. वहीं अन्य यूजर ने लिखा बचपन से ही घी भरा रहता है. दरअसल यूजर्स ने यह कमेंट सैफ के घी वाले बयान पर दिया है. सैफ ने बोला था कि उन्हें केबीसी के दौरान जीता हुआ दो साल का फ्री का घी अभी तक नहीं मिला.
सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है. सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट में अपनी रॉयल अंदाज में फोटो शेयर की थी. उन्होंने अपने घर की लाइब्रेरी से अपनी फोटो शेयर की है. जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था, उस समय वह केवल अपनी पत्नी को फॉलो कर रहे थे. वहीं अब एक्टर 6 लोगों को फॉलो कर रहे हैं.
कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट आते हैं. इस दौरान करीना और सैफ ने कई पर्सनल बातों का खुलासा किया. करीना ने बताया है कि सैफ ने उन्हें तीन बार शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद उन्होंने हां बोला. वहीं सैफ अली खान ने शो में बताया है कि 20 साल की उम्र से स्कूल में बच्चों की पीटीएम में जाते हैं. 20 से 55 साल की उम्र में एक ही स्कूल में पीटीएम में जा रहे हैं.