SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाथ में कंट्रोलर और कानों में बंगाली धुन: GTA 6 के रेडियो पर रूपा बिस्वास के गाने 'आज शनिवार' ने छेड़े देसी सुर, झूम उठे इंडियन गेमर्स

गेम GTA 6 में सिंगर रूपा बिस्वास का बंगाली गाना 'आज शनिवार' बजने से इंडियन गेमर्स बेहद खुश हैं. लियोनिडा और वाइस सिटी की दुनिया में ये विंटेज ट्रैक खिलाड़ियों को एक खास देसी सरप्राइज दे रहा है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 20, 2026, 21:03 IST | Updated: Nov 20, 2026, 21:27 IST
Join

गेमिंग की दुनिया में शायद ही किसी चीज का इतना बेसब्री से इंतजार किया गया हो, जितना कि 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6' यानी GTA 6 का हुआ है. साल 2013 में आए इसके पिछले भाग के 13 लंबे सालों बाद, जब 19 नवंबर 2026 को ये गेम रिलीज हुआ, तो दुनिया भर के गेमर्स के बीच किसी त्योहार जैसा माहौल बन गया. अपनी बेमिसाल पॉपुलैरिटी और शानदार ओपन-वर्ल्ड एक्सपीरियंस के लिए पॉपुलर इस फ्रैंचाइजी ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. खिलाड़ी दिन-रात इस इमेजिनेशन से भरी दुनिया के कोने-कोने को छान रहे हैं और इसमें छिपे रहस्य को खोज रहे है. इसी खोजबीन के बीच इंडियन गेमर्स के हाथ एक ऐसा खजाना लगा है, जिसने हर किसी को हैरानी के साथ-साथ काफी खुशी हुई.

गेमिंग की बड़ी दुनिया में गाड़ियां दौड़ाते वक्त जब इंडियन खिलाड़ियों ने इन-कार रेडियो ऑन किया, तो उन्हें अपनी ही लैंग्वेज की एक बेहद मधुर और जानी-पहचानी धुन सुनाई दी. दरअसल, इस हाई-टेक और नए वीडियो गेम के रेडियो स्टेशन पर साल 1982 का एक पुराना बंगाली गाना 'आज शनिवार' बज रहा है. जैसे ही ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई, इंडियन गेमिंग कम्युनिटी में खुशी की लहर दौड़ गई. विदेशी बैकग्राउंड और तेज रफ्तार एक्शन के बीच अपनी मिट्टी की ये खुशबू और रेट्रो म्यूजिक का तड़का इंडियन फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

क्या है 'आज शनिवार' गाने की गोल्डन हिस्ट्री?

करीब चार दशक पुराना ये क्लासिक सॉन्ग 'आज शनिवार' साल 1982 में रिलीज हुए मशहूर एल्बम 'डिस्को जैज' का हिस्सा था. इस बेमिसाल एल्बम को दिग्गज म्यूजिशियन आशीष खान ने कंपोज और अरेंज किया था, जबकि कोलकाता की सुरीली गायिका रूपा बिस्वास ने इसके बंगाली और हिंदी गीतों को अपनी जादुई आवाज से सजाया था. उस दौर का ये डिस्को जैज एक्सपेरिमेंट आज के समय में भी उतना ही ताजा लगता है. दशकों तक गुमनामी के पर्दे में रहने के बाद, साल के सबसे बड़े वीडियो गेम लॉन्च ने इस विंटेज ट्रैक को एक नया जीवन और करोड़ों नए लीसनर्स दे दिए हैं.

वर्ल्डवाइड FM पर मिल रहा इंटरनेशनल म्यूजिक का मजा

गेमिंग पोर्टल गेमस्पॉट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपा बिस्वास का ये शानदार ट्रैक गेम के खास रेडियो स्टेशन 'वर्ल्डवाइड FM' पर सुना जा सकता है. ये रेडियो स्टेशन ग्लोबल हाउस, जैज और दुनिया भर की बेहतरीन धुनों का एक अनूठा संगम पेश करता है. जब खिलाड़ी गेम के इमेजिनेशन स्टेट 'लियोनिडा' की खूबसूरत और खतरनाक सड़कों पर ड्राइव करते हैं, तो बैकग्राउंड में बजता ये म्यूजिक गेमिंग के एक्सपीरियंस को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है. आज की यंग जनरेशन, जिसने शायद पहले कभी इस गाने का नाम भी नहीं सुना था, अब इस पर झूमने को मजबूर है.

लियोनिडा की रंगीन दुनिया, वाइस सिटी में शानदार वापसी

रॉकस्टार गेम्स द्वारा निर्मित ये आठवीं मुख्य कड़ी प्लेयर्स को फ्लोरिडा से इंस्पायर इमेजिनेशन वाले स्टेट लियोनिडा की सैर कराती है. इस विशाल नक्शे के सेंटर में फैंस की पसंदीदा 'वाइस सिटी' है, जिसकी वापसी ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी हैं. इसके अलावा लियोनिडा कीज, ग्रासरिवर, एम्ब्रोसिया, पोर्ट गेलहॉर्न और माउंट कलागा नेशनल पार्क जैसे खूबसूरत इलाके इस दुनिया को असली बनाते हैं. प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स 6 सीरीज X|S पर अवेलेबल ये गेम ग्राफिक्स और डिटेलिंग के मामले में एक नया इतिहास रच रहा है.

क्राइम, थ्रिल और भरोसे की एक नई दास्तान

शानदार म्यूजिक और लोकेशन के साथ-साथ GTA 6 की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, जो दो मुख्य किरदारों लूसिया कैमिनोस और जेसन डुवल के इर्द-गिर्द घूमती है. एक लूट की प्लानिंग के बिगड़ जाने के बाद ये दोनों खुद को एक गहरी आपराधिक साजिश के जाल में फंसा हुआ पाते हैं. अपने आसपास मौजूद इस बेरहम और खतरनाक दुनिया में जिंदा रहने के लिए उन्हें हर कदम पर एक-दूसरे पर भरोसा करना होगा. रोमांच, एक्शन और इंडियन म्यूजिक के इस अनोखे मेल ने GTA 6 को इंडियन ऑडियंस के दिलों के और भी करीब ला दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES