SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़कर शहजाद पूनावाला बने 'Rise & Fall 2' के विनर, जीते 35 लाख रुपये; अब करेंगे ये काम

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 की ट्रॉफी आखिरकार कड़ी टक्कर के बाद शहजाद पूनावाला ने अपने नाम कर ली है. इसी के साथ उन्होंने 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती, जिसे उन्होंने बाढ़ राहत कार्य के लिए दान करने का फैसला किया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 06, 2026, 03:26 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 03:42 PM IST
Image Credit: राइज एंड फॉल 2 विनर
Join

आखिरकार छह सप्ताह की दमदार प्रतियोगिता के बाद 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को अपना विजेता मिल गया है. इस सीजन के विनर का ताज शहजाद पूनावाला ने अपने नाम किया है. प्रियंका चाहर चौधरी रनर-अप रहीं. इस सीरीज के जरिए रियलिटी शो में डेब्यू करने वाले शहजाद ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले छह फाइनलिस्ट्स के डांस परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुआ, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसके बाद शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग टॉप छह कंटेस्टेंट्स के लिए कुछ 'गिफ्ट' लेकर आए, जिनसे टॉप पांच कंटेस्टेंट्स का फैसला हुआ. स्वरा भास्कर, शहजाद, गौतम और करण पटेल द्वारा बाहर किए जाने के बाद निहारिका तिवारी पांचवें स्थान पर रहीं. इसके बाद हर्ष गुजराल ने अपनी कॉमेडी से माहौल को हल्का और मजेदार बना दिया.

इस कंटेस्टेंट के नाम हुई विजेता की ट्रॉफी

हालांकि, जल्द ही करण पटेल और स्वरा भास्कर के लिए 'टावर लाइट्स' लाल हो गईं, जिससे वोटों की कमी के कारण वे ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गए. प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला फाइनल मुकाबले में पहुंच गए. इसके बाद, बाकी बचे कंटेस्टेंट्स ने शो के विजेता को चुनने के लिए कदम आगे बढ़ाया. गौतम दूसरे रनर-अप रहे, प्रियंका पहली रनर-अप रहीं, जबकि शहजाद पूनावाला 'MX ओरिजिनल राइज एंड फॉल' सीजन 2 के विजेता और 'अल्टीमेट रूलर' बने.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'जेलर 2' अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज

शहजाद पूनावाला ने अपनी इनामी राशि दान कर दी

अपनी जीत के बारे में बात करते हुए शहजाद ने कहा, 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 जीतना एक ऐसा अहसास है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह सफर आसान नहीं था. टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की अनिश्चितताओं तक, मुझे लगातार खुद को ढालना पड़ा और आगे बढ़ते रहना पड़ा, भले ही चीजें मेरे पक्ष में न हों. कई बार मन में शक भी पैदा हुआ, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे हमेशा यकीन था कि मैं जीत सकता हूं. आज ट्रॉफी के साथ यहां खड़ा हूं, तो वह यकीन हकीकत बन गया है. यह जीत इस बात का सबूत है कि मजबूत इरादा और हौसला क्या कुछ कर सकते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अपने हर फैसले पर गर्व है और उतार-चढ़ाव के दौरान मैं जैसा इंसान बना रहा, उस पर भी मुझे गर्व है. मैंने जो रिश्ते बनाए, जो हंसी-मजाक किए, जो मुकाबला किया, ये यादें इस शो से कहीं बढ़कर हैं. मैं अपने साथ एक ट्रॉफी, कभी न भूलने वाली यादें और इस बात का संतोष लेकर घर जा रहा हूं कि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था. मैं इस शो के मेकर्स, MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो और बनिजे एशिया को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस शो को इतने शानदार तरीके से पेश किया और मुझे इस प्लेटफॉर्म पर मौका दिया. यह एक ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा.'

चमकती सुनहरी ट्रॉफी के अलावा, शहजाद ने 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती. उन्होंने बताया कि वे इस रकम को बिहार और असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान कर देंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES