App

सहवाग के शो में मचेगा तहलका: स्वरा भास्कर से शहजाद पूनावाला तक, 'राइज एंड फॉल 2' के पहले 4 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा

वीरेंद्र सहवाग के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के पहले 4 कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है. स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला इस गेम शो में नजर आएंगे. जानिए शो की स्ट्रीम डेट और प्रोमो की पूरी डिटेल.

सहवाग के शो में मचेगा तहलका: स्वरा भास्कर से शहजाद पूनावाला तक, 'राइज एंड फॉल 2' के पहले 4 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा
Image Credit: rise and fall season 2 sehwag swara

Rise & Fall Season 2: ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर पावर, माइंड गेम और स्ट्रैटेजी का जबरदस्त खेल शुरू होने वाला है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के होस्ट वाले चर्चित रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की पहली झलक सामने आ चुकी है. इस बार शो में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर टीवी स्टार्स और राजनेताओं का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही माइंड गेम और पावर प्ले का सबसे बड़ा शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' दस्तक देने जा रहा है. इस रिएलिटी शो को भारत के विस्फोटक पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में शो का एक बेहद ही अतरंगी प्रोमो रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें से पहले 4 बड़े नामों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है.

पहले 4 कंटेस्टेंट्स के नामों से उठा पर्दा

शो के नए प्रोमो में जिन चार हस्तियों को दिखाया गया है, वे अपने-अपने फील्ड के बड़े नाम हैं. इनमें बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, टीवी के जाने-माने एक्टर करण पटेल, बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी और पॉलिटिकल कमेंटेटर शहजाद पूनावाला शामिल हैं. प्रोमो में यह चारों ही सितारे अपने खास अंदाज में एक-दूसरे पर तंज कसते और अपनी ताकत का अहसास कराते हुए नजर आ रहे हैं. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि अलग-अलग फील्ड के ये लोग एक ही छत के नीचे कैसे सर्वाइव करते हैं.

क्या है 'राइज एंड फॉल' का अनोखा फॉर्मेट?

इस शो का पूरा फॉर्मेट पावर शिफ्टिंग और स्ट्रैटेजी पर आधारित है. गेम के दौरान कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग कैटेगरी यानी 'रूलर्स' और 'वर्कर्स' में बांटा जाता है. खिलाड़ियों के फैसले, चालें और वोटिंग ही यह तय करती हैं कि कौन नीचे से ऊपर उठकर राजा बनेगा और कौन सत्ता से बेदखल होकर नीचे गिरेगा. यही वजह है कि इसमें हर सेकंड गेम का पासा पलट जाता है.

देखें ट्रेलर-

 

कंटेस्टेंट्स ने जताया अपना एक्साइटमेंट

शो का हिस्सा बनने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई रिएलिटी शो किए हैं, लेकिन 'राइज एंड फॉल 2' एक बिल्कुल अलग डायमेंशन लेकर आता है. वर्कर से सीधे रूलर बनने का कॉन्सेप्ट उन्हें बहुत ही थ्रिलिंग लग रहा है. वहीं स्वरा भास्कर का कहना है कि वह हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए ऐसे माइंड गेम वाले शो में अलग-अलग सोच के लोगों के साथ गेम खेलना एक नया अनुभव होगा.

एक्टर करण पटेल ने बताया कि लोगों ने उन्हें टीवी सीरियल्स में एक्टिंग करते देखा है, लेकिन अब वे बिना किसी स्क्रिप्ट के असली जंग लड़ने उतरे हैं. दूसरी तरफ शहजाद पूनावाला ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह बहुत खुश हैं कि अगले 6 हफ्तों तक उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जो कोई भी भारत का अनादर करेगा, उसे वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.

सीजन 1 का रीकैप और रिलीज डेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. सीजन 1 के विजेता अर्जुन बिजलानी बने थे, जिन्होंने एक वर्कर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और अपनी शानदार रणनीति के दम पर रूलर बनकर ट्रॉफी के साथ 28 लाख 10 हजार रुपये की प्राइस मनी जीती थी. उस सीजन में आरुष भोला और अरबाज पटेल रनर-अप रहे थे. अब इसका दूसरा सीजन 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More