SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक्टिंग के लिए घर से भागे रवि किशन, पिता थे खिलाफ, मां ने दिया साथ... जानिए कैसे बने 'बिहार के ब्रैड पिट'

‘कॉफी विद करण 9’ के हालिया एपिसोड में मीम किंग रवि किशन ने बताया कि कैसे पिता की सख्ती के बाद वो मुंबई आए और एक्टर बने. इसके साथ ही, उन्होंने खुद को ‘बिहार का ब्रैड पिट’ कहने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 26, 2026, 11:58 IST | Updated: Nov 26, 2026, 12:42 IST
Join

'लापता लेडीज' एक्टर रवि किशन ने हाल ही में 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में अपने बीते दिनों को याद किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार करते थे, इसलिए चाहते थे कि रवि भी कारोबार संभालें या सरकारी नौकरी करें. उन दिनों रवि शौकिया तौर पर थिएटर करते थे. एक रामलीला में साड़ी पहनकर एक्टिंग किया करते, जिससे उनके पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने चमड़े की बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी और पूछा कि क्या वो फीमेल डांसर बनना चाहते हैं।.

रवि के मुताबिक, उस दौर में एक्टिंग को सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था और पिता को लगा था कि इससे परिवार की बदनामी हुई है. ऐसे में मां को डर लगा कि पिता कहीं उन्हें नुकसान न पहुंचा दें, इसलिए उन्होंने चुपके से 500 रुपये थमाए और ट्रेन पकड़कर मुंबई भाग जाने को कहा.

खुद को ‘बिहार का ब्रैड पिट’ कहने की दिलचस्प वजह

करण जौहर के काउच पर अक्षय कुमार और रवि किशन की जुगलबंदी ने खूब रंग जमाया. ट्विंकल खन्ना के अनूप जलोटा वाले मजाक से लेकर रवि किशन के हरे जूतों तक, एपिसोड में कई मजेदार पल आए. इसी दौरान जब करण ने पूछा कि वो खुद को ‘बिहार का ब्रैड पिट’ क्यों कहते हैं, तो रवि ने इसकी बड़ी सीधी वजह बताई. 

उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद उन्होंने यही समझा कि कोई दूसरा आपकी तारीफ करने नहीं आएगा, इसलिए अपनी पहचान और कॉन्फिडेंस खुद बनाना पड़ता है. साथ ही उन्होंने ये भी माना कि वो इंसान हैं, गलतियां होती हैं और एक सांसद होने के नाते खुद को वो भगवान नहीं समझते.

Gen Z का प्यार और अक्षय कुमार की दोस्ती

अपने बेबाक अंदाज, चुटीले भोजपुरी डायलॉग और एनर्जी से भरे डांस क्लिप्स के जरिए रवि किशन आज यंग जनरेशन के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं. उन्होंने खुद हैरानी जताई कि करियर के इस पड़ाव पर Gen Z ऑडियंस उनसे इतना जुड़ाव महसूस कर रही है और मानते हैं कि वो उन्हीं के जैसे बोलते और जीते हैं. शो के दौरान करण जौहर ने ये भी खुलासा किया कि इस एपिसोड में रवि के साथ आने का सुझाव खुद अक्षय कुमार ने दिया था, जहां दोनों सितारों ने साथ मिलकर डांस भी किया और जमकर ठहाके लगाए. 

यह भी पढ़ें: 'इसलिए बड़े लोग मुझे नहीं लेते...' ओवरटाइम कल्चर पर अक्षय का बेबाक स्टैंड, साल में कई फिल्में देने वाले स्टार ने बताया क्यों जरूरी है 8 घंटे की शिफ्ट

सलमान खान की 'तेरे नाम' में आए थे नजर

रवि किशन ने साल 1992 में आई फिल्म ‘पीतांबर’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा के बड़े चेहरों में शुमार हो गए. इसके साथ ही उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अलग छाप छोड़ी. ‘तेरे नाम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘रावण’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘मुक्केबाज’ और ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया.

फिल्मों के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव

एक्टिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया के साथ-साथ रवि किशन पॉलिटिक्स में भी काफी एक्टिव हैं. वो साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और साल 2019 से उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद के रूप में काम कर रहे हैं. एक्टर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने प्रीति शुक्ला से विवाह किया है और उनके चार बच्चे हैं, जिनके साथ वो अक्सर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और बीजी लाइफ के बीच बैलेंस बनाते नजर आते हैं.

यह भी पढे़ं: घंटी बजाई, हॉल में नजर घुमाई और प्लग निकालकर चलते बने...जब पैसे मांगने प्रोड्यूसर के घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, गुस्से में उठा लाए थे ये कीमती सामान

500 रुपये लेकर घर से निकले एक लड़के का आज बड़े पर्दे, सोशल मीडिया और संसद तक पहुंचना अपने आप में एक लंबी जर्नी है. रवि किशन कहते हैं कि अगर हौसला और आत्मविश्वास साथ हो, तो शुरुआती ठोकरें और पाबंदियां भी आगे बढ़ने की सीढ़ी बन सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES