'रावण और राम से बड़े हैं यश?'... 'रावण तांडव' पर छिड़ी ऑनलाइन जंग, एआर रहमान के म्यूजिक पर फैंस ने उठाए सवाल
रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले मेकर्स ने दूसरा गाना 'रावण तांडव' आउट कर दिया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियंस मिक्स रिएक्शन दे रही है. इस बीच फैंस नितेश तिवारी से अपील कर रहे हैं कि वो दूसरे भाग में एआर रहमान की जगह किसी और से म्यूजिक करवाएं.
नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' जल्द ही सिनेमाघरों दस्तक देने वाली है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और गानों ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है और अब वो बेसब्री से 5 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच दशहरा के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'रावण तांडव' रिलीज कर दिया है, जिसमें साउथ के रॉकिंग स्टार यश रावण के खूंखार और दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. इस एक मिनट पचहत्तर सेकंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ी बहस भी छिड़ गई.
इस गाने की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से होती है, जिसमें रावण अपनी हथेली पर कटार चलाकर खून से माथे पर त्रिपुंड्र तिलक लगाता है. इसके बाद वो भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के सामने आरती करता है और पूरी एनर्जी के साथ शिव तांडव स्तोत्रम पर तांडव नृत्य करता है. पर्दे पर यश की स्क्रीन प्रेजेंस और उनका इंटेंस लुक सचमुच आग लगा रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
'रावण तांडव' पर आए अलग-अलग रिएक्शन
'रावण तांडव' के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं और इसे अपनी आवाज दी दमदार सिंगर विशाल ददलानी ने दी है. लेकिन इस गाने के म्यूजिक को सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन दिए जा रहे हैं और फैंस लगातार इसके गाने को ऐवरेज कह रहे हैं. जहां एक ओर लोग यश की एक्टिंग को सिर आंखों पर बैठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ, ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान का म्यूजिक फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग खुलकर कह रहे हैं कि जिस गाने से रोंगटे खड़े होने की उम्मीद थी, वो काफी फीका और नॉर्मल निकला.
ठंडा पड़ा एआर रहमान का म्यूजिक?
अब हालत ये है कि गुस्साए फैंस मेकर्स से सोशल मीडिया पर ये अपील कर रहे हैं कि फिल्म के सीक्वल में ए.आर. रहमान को बदलकर किसी और म्यूजिक डायरेक्टर को ले लिया जाए. कोई कह रहा है कि 'रहमान का गोल्डन एरा अब जा चुका है', तो कोई सुझाव दे रहा है कि उनकी जगह 'अजय-अतुल' जैसी जोड़ी को मौका मिलना चाहिए था, जो माहौल बना देते. आपको बता दें कि इस फिल्म में रहमान के साथ हॉलीवुड के दिग्गज जर्मन म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी जुड़े हुए हैं, जो इस महाकाव्य से अपना इंडियन सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं.
इस दिन थिएटर में फिल्म देगी दस्तक
बात करें इस ग्रैंड प्रोजेक्ट की, तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस 'रामायण' का बजट करीब चार हजार करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और सनी देओल हनुमान जी के रोल में नजर आएंगे. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. अब देखना ये होगा कि गानों को लेकर हो रही इस खट्टी-मीठी बहस का फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ता है.