SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लाल साड़ी, हाथ में हथियार और चेहरे पर खून... रश्मिका मंडाना का खूंखार अवतार देख फिदा हुए विजय देवरकोंडा, बोले- 'वाइल्ड पिल्ला'

रश्मिका मंदाना जल्द ही रविंद्र पुल्ले की फिल्म 'माइसा' में नजर आने वाली है. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया. जिसे देखने के बाद हसीना के पति और एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 03, 2026, 11:37 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:48 PM IST
Join

रविंद्र पुल्ले की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'माइसा' का पहला गाना 'ओ म्यसा रे' सोमवार शाम को रिलीज किया गया. इस गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं, जो नाचते हुए कुछ ऐसी मुद्रा में दिखती हैं, मानो उन पर कोई दैवीय शक्ति आ गई हो. उनके पति और एक्टर विजय देवरकोंडा उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके. उन्होंने यह भी बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान रश्मिका को चोट लग गई थी.

विजय देवरकोंडा ने की पत्नी की जमकर की तारीफ

'माइसा' (Mysaa) का गाना देखने के बाद विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को 'वाइल्ड' कहा. 'ओ माइसा रे' (O Mysaa Re) गाना रिलीज होने के बाद विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका एक रील शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'वाइल्ड पिल्ला (लड़की)' और आगे कहा, 'यह वह गाना है, जिसके लिए तुमने खुद को इतना पुश किया कि तुम्हें चोट लग गई, लेकिन यह तुम्हारी फिल्मों की लिस्ट में एक और शानदार फिल्म साबित होगी. इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है. #Mysaaa रश्मिका मंदाना.' रश्मिका ने उनकी इस तारीफ को री-शेयर किया और लिखा कि वह उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, 'विज्जू, मैं इसे लेकर बहुत-बहुत-बहुत उत्साहित हूं, लेकिन साथ ही बहुत नर्वस भी हूं.' इस गाने की शूटिंग के दौरान रश्मिका के कूल्हे (hip) में चोट लग गई थी.

5 मिनट के गाने में रश्मिका मंदाना ने जीता दिल

'ओ माइसा रे' (O Mysaa Re) गाने को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है और इसके बोल सुड्डाला अशोक तेजा ने लिखे हैं. इसे सिंधुजा श्रीनिवासन ने गाया है. लगभग 5 मिनट के इस वीडियो में रश्मिका अपने मुख्य किरदार में लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जहां कुछ लड़कियां उन्हें एक समारोह में ले जा रही हैं. वीडियो में ऐसा लगता है कि मानो उन पर कोई दैवीय शक्ति आ गई हो और वह एक हथियार लेकर नाचने लगती हैं. वीडियो में वह सिंदूर या खून से सनी हुई नजर आ रही हैं. गाने और इसमें रश्मिका की परफॉर्मेंस को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. वहीं, देवरकोंडा ने भी अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें- 5 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा दिलों पर किया राज, तब्बू के अभिनय के आगे फीकी पड़ गई कमाई

'माइसा' (Mysaa) में ईश्वरी राव, राहुल रवींद्रन, समुथिरकानी, राव रमेश, शिवा कंडुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोनप्पा, निधि सिंह और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

बता दें कि रश्मिका की 2017 से 2018 तक कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ सगाई हुई थी. इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में काफी नाम कमाया, जहां उन्होंने 'गीता गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में देवरकोंडा के साथ काम किया. ऑन-स्क्रीन एक हिट जोड़ी होने के बावजूद, इस जोड़ी ने इस साल आई फिल्म 'रणबाली' तक फिर कभी साथ काम नहीं किया. यह फिल्म फरवरी में उनकी शादी के बाद रिलीज हुई थी. यह पता नहीं है कि उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना कब शुरू किया, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी.

हाल ही में जब यह कपल करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में नजर आया, तो उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे. उनके प्रपोजल की कहानी से लेकर उस एपिसोड में रश्मिका के साथ देवरकोंडा के बर्ताव तक, हर चीज की आलोचना की गई. इसके बाद इस कपल ने बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वे अपने रिश्ते में खुश हैं, भले ही लोग कुछ भी सोचें. उन्होंने AI की मदद से बनाए गए मीम्स और ट्रोलिंग का सहारा लेने वालों के खिलाफ साइबर शिकायत भी दर्ज कराई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES