SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म 'मैसा' पोस्टपोन, मेकर्स के फैसले पर एक्ट्रेस का रिएक्शन, नई रिलीज डेट नहीं है जानकारी

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा के रिलीज से महज 5 दिन पहले फिल्म पोस्टपोन कर दी है. रश्मिका मंदाना ने बताया है कि उन्हें भी फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 22, 2026, 17:47 IST | Updated: Nov 22, 2026, 17:58 IST
Image Credit: 'मैसा' फिल्म की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
Join

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म मैसा की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है. फिल्म 27 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली थी. फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन पहले फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है. फिल्म मेकर्स ने फिल्म के रिलीज शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की, वहीं अब एक्ट्रेस ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग एक्शन फिल्म मैसा की रिलीज डेट को डाल दिया गया है. फिल्म 27 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली थी. अब फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने रविवार को 22 को फिल्म के पोस्टपोन की जानकारी दी है.

फिल्म मेकर्स ने बताया है कि तकनीकी खराबी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. वहीं फैंस को बताया है कि जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी. वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि उनकी फिल्म कब थिएटर में रिलीज होगी.

मेकर्स ने दी फिल्म पोस्टपोन की जानकारी

सोशल मीडिया पर फिल्म मेकर्स ने लिखा- तेलुगु सिनेमा में शानदार एक्टिंग और तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. मैसा तेलुगु सिनेमा की एक अनोखी एक्शन फिल्म है जो कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर कमाल का अनुभव देगी. इसी पोस्ट में मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट को क्यों पोस्टपोन किया गया है. मेकर्स ने लिखा- हम चाहते हैं कि दर्शकों तक फिल्म बिना किसी समझौते तक पहुंचे, इसलिए हमने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है. आपके प्यार, समर्थन और धैर्य के लिए शुक्रिया. आपको भरोसा देते हैं कि आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

रश्मिका मंदाना ने दिया ये रिएक्शन

रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म पोस्टपोन अनाउंसमेंट को रीशेयर करते हुए बताया है कि उन्हें नए शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं है. एक्ट्रेस ने लिखा- लगता है कि रिलीज आगे खिसक रही है, पता नहीं कब तक के लिए लेकिन मुझे जैसे ही पता चलेगा मैं आप लोगों को बात दूंगी. मैसा फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. फिल्म में रश्मिका मंदाना का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-    बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर 'दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकते हैं सुपरहिट फिल्म 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES