SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नहीं थम रही Ramayana की सुनामी! 22 दिन में रचा इतिहास, अब 1000 करोड़ क्लब से एक कदम दूर

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. महज 22 दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बाजार में बंपर कमाई कर ली है और अब ये देश में 1000 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 27, 2026, 05:40 IST | Updated: Nov 27, 2026, 06:33 IST
Image Credit: ‘रामायण’ की 22वें दिन शानदार कमाई (AI)
Join

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान ला दिया है, जिसके आगे पुराने सारे रिकॉर्ड धराशायी हो गए हैं. फिल्म ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग लेते हुए भारत में प्री दिवाली रिलीज का एक नया रिकॉर्ड बना रही है. ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है कि महज 6 दिनों के अंदर ही इसने 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था. अब ये मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब की तरफ बहुत तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है.

‘रामायण’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट आसमान छू रही है. दशहरे के खास मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले शुरू कर दी गई थी, जिसका सीधा फायदा इसे मिला. सिनेमाघरों में फिल्म के आने से पहले ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के टिकट सेल हो चुके थे. भारत में पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ इसने बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. शुक्रवार को कमाई थोड़ी घटकर 48.05 करोड़ रही, लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 69.80 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया.

सोमवार-मंगलवार को बनाया नया रिकॉर्ड

वीकेंड खत्म होने के बाद भी थिएटर्स में ‘रामायण’ देखने के लिए लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. आमतौर पर छुट्टियां खत्म होते ही फिल्मों की कमाई घटने लगती है, लेकिन इस फिल्म के मामले में उल्टा ही देखने को मिल रहा है. फिल्म ने सोमवार को 107 करोड़ रुपये और मंगलवार को 94 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस तगड़ी कमाई के साथ ‘रामायण’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में मंडे और ट्यूजडे को सबसे ज्यादा पैसे कमाने का नया रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका अंदाजा कमाई से लगाया जा सकता है.

बुरे दौर के बाद चमकी गोविंदा की किस्मत! अल्लू अर्जुन की मेगा बजट फिल्म ‘राका’ से करेंगे साउथ में धमाकेदार डेब्यू

99 रुपये के टिकट का चला जादू

बड़ी गिनती में लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंच थे. तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी सुस्ती जरूर देखने को मिली थी. इस सुस्ती को दूर करने और दर्शकों को फिर से खींचने के लिए मेकर्स ने देशभर में टिकट के दाम घटाने का एक बड़ा और समझदारी भरा फैसला लिया. इस ऐलान के बाद भारत के ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म के शोज के टिकट महज 99 रुपये तक कर दिए गए. मेकर्स की ये रणनीति पूरी तरह कामयाब रही और कम कीमत की वजह से फिल्म को अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखने में बहुत ज्यादा मदद मिली.

1000 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम दूर

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से इस फिल्म ने गुरुवार को रात 11 बजे तक 9.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बुधवार यानी 21वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसके मुकाबले गुरुवार की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की भारत में टोटल कमाई अब 992.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म अब 1000 करोड़ के बड़े आंकड़े से बस थोड़ा ही पीछे है और उम्मीद है कि शुक्रवार को ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.

दुनियाभर में पार किया 1777 करोड़ का आंकड़ा

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हल्की सुस्ती के बावजूद इस फिल्म ने दुनियाभर में 1777 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भगवान श्रीराम के जीवन और रावण के साथ हुए महायुद्ध पर आधारित इस फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान बने हैं. 5 नवंबर 2026 को पहला पार्ट रिलीज होने के बाद अब इसका दूसरा हिस्सा दिवाली 2028 पर आएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES