भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिलेगा खास सम्मान! राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग; इन सितारों के शामिल होने की चर्चा

रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिलेगा खास सम्मान! राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग; इन सितारों के शामिल होने की चर्चा

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में फिल्म की खास स्क्रीनिंग आयोजित की जा सकती है. इस मौके पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के शामिल होने की उम्मीद है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 14, 2026, 01:43 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 02:05 PM IST
joinshare
रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिलेगा खास सम्मान! राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग; इन सितारों के शामिल होने की चर्चा
Image Credit: Social Media

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग देश के सबसे अहम सरकारी आवासों में से एक में हो सकती है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म की एक प्राइवेट स्क्रीनिंग 5 नवंबर को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राजनीतिक नेताओं के लिए आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.

यह फिल्म तय तारीख पर ही रिलीज होगी. इस पौराणिक महाकाव्य पर आधारित मूवी में रणबीर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में हैं. साथ ही साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे.

राष्ट्रपति भवन में होगी 'रामायण' की स्क्रीनिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' की स्पेशल स्क्रीनिंग 5 नवंबर को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राजनीतिक नेताओं के लिए रखी जाएगी. इसी दिन फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स अभी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जरूरी मंजूरी लेने की कोशिश में जुटे हैं. इस इवेंट की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग की प्लानिंग फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज वाले दिन ही बनाई जा रही है, जिससे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट जुड़ जाएगा. इस इवेंट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि टीम जरूरी मंज़ूरी लेने की कोशिश कर रही है.'

रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिला पहला टाइटल, 'राइज ऑफ अ लीजेंड' के साथ इस दिन आएगी फिल्म

रणबीर कपूर से यश तक पहुंचने की उम्मीद

उम्मीद है कि रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी, डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे. वहीं, खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस पौराणिक फिल्म के लिए दो प्रीमियर प्लान कर रहे हैं. एक मुंबई में और दूसरा दिल्ली में. स्क्रीनिंग और इसमें शामिल होने वाले लोगों के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन सहित अन्य कलाकार भी हैं. जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, 'रामायण' को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और दर्शक बड़े पर्दे पर इस पौराणिक फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

'राम' से अब बने 'राजा दशरथ', अरुण गोविल का 'रामायण' से पहला लुक आउट; टकाटक देखते रह गए फैंस

40 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और उनकी टीम इसे काफी बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. मेकर्स 'रामायण' को भारत की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर दुनियाभर में दिखाना चाहते हैं. सिनेमा कॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के प्रमोशन की वजह भी यही सामने आई थी. रिपोर्ट में सोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनी पिक्चर्स को इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए चुनना इस प्लानिंग का एक दमदार हिस्सा है.

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म पूरी दुनिया तक पहुंचे और दर्शकों को आकर्षित करे, इसके लिए 'रामायण' को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है. इसका नतीजा यह होगा कि सबटाइटल पर निर्भर रहने वाले लोग इसे अपनी भाषा में ही आसानी से देख पाएंगे. इस वजह से लोग इसे काफी आसानी से समझ भी पाएंगे. हालांकि, ऐसा पहली बार होगा कि किसी भारतीय फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर डब किया जा रहा है. सोर्स ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि फिल्म को किन 40 भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा. इसकी पूरी लिस्ट के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana