हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने की तैयारी? 40 भाषाओं में डब होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', दुनियाभर तक पहुंचेगी कहानी
Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने को तैयार है. ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने खुलासा किया है कि फिल्म दुनियाभर में करीब 40 भाषाओं में रिलीज होगी.
Ramayana Movie Languages Worldwide Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का पार्ट 1 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. फिल्म दिवाली के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है. आए दिन मेकर्स फिल्म के नए-नए पोस्टर रिलीज कर रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और फिल्म का बज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. 'रामायण' फिल्म को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. इसी वजह से मेकर्स ने इसे करीब 40 भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है.
दरअसल, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दस्तक देने वाली है. 20 अक्टूबर यानी दशहरे के खास मौके से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. ऐसे में मेकर्स भी फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच रिपोर्ट सामने आई हैं कि फिल्म को 40 भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.
दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में आई 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया कि फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और उनकी टीम इसे काफी बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि उनकी फिल्म 'रामायण' भारत की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर दुनियाभर में दस्तक दे. मेकर्स अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं. सिनेमा कॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के प्रमोशन की वजह भी यही सामने आई थी. रिपोर्ट में सोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनी पिक्चर्स को इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए चुनना इस प्लानिंग का एक दमदार हिस्सा है.
यह भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स पर क्या नया? इस हफ्ते मिलेगा एक्शन, क्राइम और कॉमेडी का डबल डोज; देखें फिल्मों-सीरीज और शोज की पूरी लिस्ट
कौन-कौन सी भाषाएं होंगी शामिल?
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म पूरी दुनिया तक पहुंचे और दर्शकों को आकर्षित करे, इसके लिए 'रामायण' को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है. इसका नतीजा यह होगा कि सबटाइटल पर निर्भर रहने वाले लोग इसे अपनी भाषा में ही आसानी से देख पाएंगे. इस वजह से लोग इसे काफी आसानी से समझ भी पाएंगे. हालांकि, ऐसा पहली बार होगा कि किसी भारतीय फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर डब किया जा रहा है. सोर्स ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि फिल्म को किन 40 भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा. इसकी पूरी लिस्ट के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' दो भागों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसका पहला पार्ट इस दिवाली यानी 5 नवंबर को रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के खास मौके पर ही रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, यश रावण, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इन किरदारों के अलावा भी फिल्म में कई बेहतरीन किरदार नजर आएंगे.