SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रामायण' में राहा कपूर ने भी किया काम! साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ दिया शॉट, रणबीर कपूर ने खोला राज

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी बज बना हुआ है. इस फिल्म का हिस्सा उनकी बेटी राहा कपूर भी बन चुकी हैं. हाल ही में रणबीर ने खुलासा किया है कि राहा कई बार 'रामायण' के सेट पर आया करती थीं. इसके चलते उन्होंने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट भी दिया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 03, 2026, 08:43 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:57 PM IST
Image Credit: रणबीर कपूर की बेटी राहा भी बनीं 'रामायण' का हिस्सा!
Join

रणबीर कपूर और 'रामायण' की टीम फिल्म की मोस्ट अवेटेड थिएट्रिकल रिलीज से पहले काफी चर्चा में हैं. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. उससे पहले ही इसके प्रमोशन को मेकर्स ने तेज कर दिया है, ताकि इस महाकाव्य को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. इंटरनेशनल प्रमोशनल कैंपेन से लेकर फिल्म की कास्ट और मेकर्स के साथ होने वाले खास इवेंट्स तक, फिल्म के निर्माता नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहे हैं.

दिवाली पर होने वाली भव्य रिलीज से पहले रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राहा कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं. उनकी वजह से फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प बन गई है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि फिल्म 'रामायण' में राहा ने क्या किरदार निभाया है और वह किसके साथ नजर आई हैं.

'रामायण' में नजर आएगी राहा कपूर!

दरअसल, रणबीर कपूर ने हाल ही में बीबीसी न्यूज इंडिया को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राहा कपूर को 'रामायण' में काफी दिलचस्पी है. उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बार 'रामायण' के सेट पर भी आई हैं और उन्होंने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट भी दिया है. रणबीर कपूर ने आगे बताया, 'राहा को खुद रामायण की कहानी में बहुत दिलचस्पी है. मैं और आलिया भट्ट उसे अक्सर कहानियां सुनाते रहते हैं. वह कई बार सेट पर जा चुकी है. उसने साई और लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ एक शॉट भी दिया है. इसलिए, वह सच में इस सफर का हिस्सा रही है. मुझे बहुत खुशी है कि यह पहली ऐसी कहानी होगी, जिसे वह स्क्रीन पर देखेगी, क्योंकि मैं चाहता हूं कि वह इसे देखे.'

रणबीर कपूर को कब ऑफर हुआ था 'राम' का किरदार?

वहीं, रणबीर कपूर से होस्ट ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्हें राम का किरदार तब ऑफर हुआ था, जब वह पिता बने थे. उन्होंने पूछा कि पिता बनने से इस कहानी को समझने और देखने के उनके नजरिए पर क्या असर पड़ा. इस पर रणबीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बेहतर इंसान बनने की मेरी अपनी इच्छा थी. यह मेरी जिंदगी के बिल्कुल सही समय पर हुआ, ठीक उसी वक्त जब मैं पिता बना.'

यह भी पढ़ें- मोरपंख, राजस्थानी सुर और सनी देओल का स्वैग! 'सूर्या' का नया गाना 'ढोला जी पधारे' रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज ने जीता दिल

5 नवंबर को रिलीज होने जा रही 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में दिखाई देंगे. फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में, लारा दत्ता कैकेयी के रूप में, इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रूप में, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में और काजल अग्रवाल मंदोदरी के रूप में नजर आएंगी. दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में आएगी. इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES