SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को टक्कर देने आ रहे अक्षय कुमार, 32 साल बाद सिनेमाघरों में लौटेगी कल्ट क्लासिक; बॉक्स ऑफिस पर होगा मुकाबला

दिवाली के खास मौके पर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को टक्कर देने 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मोहरा' आ रही है. 32 साल बाद अक्षय कुमार की फिल्म री-रिलीज होने जा रही है. इस आइकॉनिक फिल्म को 4K री-मास्टर्ड वर्जन में री-रिलीज किया जाएगा.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 26, 2026, 09:17 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 09:20 PM IST
Image Credit: ‘रामायण’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी 90s की ब्लॉकबस्टर
Join

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है. इसी बड़े बजट की फिल्म के सामने अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका बजट सिर्फ 3.74 करोड़ रुपये है. जी हां, नमित मल्होत्रा की फिल्म के सामने यह नई चुनौती सामने आ खड़ी हुई है.

अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म को टक्कर देने आ रही है. इस फिल्म का नाम 'मोहरा' है. 90 के दशक की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था. हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस त्रिमूर्ति फिल्म प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की री-रिलीज का खुलासा हुआ है.

32 साल बाद होगी आइकॉनिक कल्ट क्लासिक री-रिलीज

दिलचस्प बात यह है कि यह एक्शन-ड्रामा फिल्म इसी दिवाली के खास मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है. यानी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्लैश रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' से होगा. अक्षय की फिल्म 'मोहरा' करीब 32 साल पुरानी है, जो एक कल्ट क्लासिक थी. 32 साल पहले जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.

रामायण के साथ होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' साल 1994 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म अपने दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल और रजा मुराद जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म के गाने और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आए थे और आज भी दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं. ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या दर्शक इस पुरानी फिल्म को उसकी लोकप्रियता के चलते पसंद करेंगे और क्या यह रणबीर कपूर की बड़े बजट वाली फिल्म 'रामायण' को टक्कर दे पाएगी.

यह भी पढ़ें- 21 साल बाद फिर साथ आए उदित नारायण और कुमार सानू, सनी देओल की फिल्म में गूंजेगी 90s की आवाज

4K री-मास्टर वर्जन में होगी फिल्म री-रिलीज

करीब 32 साल बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' के 4K री-मास्टर वर्जन को दीपिंदर सिंह की रिम्पी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा दोबारा रिलीज किया जा रहा है. कंपनी अपने सोशल मीडिया पेजों के जरिए पिछले कुछ दिनों से इस री-रिलीज को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES