SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैसे बनी सोने की लंका और दशरथ की सभा? रणबीर कपूर की 'रामायण' का BTS आया सामने; 40 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में इसकी मेकिंग का वीडियो सामने आया है. सालों की मेहनत को मेकर्स ने कुछ चंद सेकंड में वीडियो के जरिए दिखाया है. आइए वीडियो पर नजर डालते हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 27, 2026, 08:24 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:29 PM IST
Image Credit: 3 घंटे की 'रामायण' की कहानी 40 सेकंड में!
Join

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' अगले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अपने बजट और ट्रेलर की वजह से फिल्म का काफी बज बना हुआ है. मेकर्स ने अब तक रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे समेत कई सितारों के पोस्टर्स जारी कर दिए हैं. अब आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसकी एक झलक शेयर की है. इस वीडियो में विदेशी टीम और एक्टर्स को एक साथ काम करते देखा जा सकता है.

इस वीडियो में मेकर्स ने कुछ सेकंड में अपनी सालों की मेहनत को दिखाया है. आखिर कैसे फिल्म का ग्रैंड सेट बनाया गया और कैसे वीएफएक्स पर काम किया गया. इस छोटे से वीडियो में 3 घंटे की फिल्म का छोटा सा सार दिखाया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.

मेकर्स ने शेयर किया चंद सेकंड का वीडियो

'रामायण' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जियोहॉटस्टार पर 40 सेकंड का वीडियो शेयर किया है. इसकी शुरुआत भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और भगवान हनुमान की एक तस्वीर से होती है. इसके बाद रामायण के कुछ लिखित अंश और फिर फिल्म का सेट नजर आता है, जो बिहाइंड द सीन है. वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे महाराज दशरथ की सभा का स्थान बनाया हुआ था.

वीडियो में आपको आगे एक ग्रैंड महल बनता हुआ नजर आएगा. इतना ही नहीं, वीडियो में सोने की लंका बनाने की भी झलक दिखाई गई है. फिल्म के वीएफएक्स और एक्शन सीन के लिए विदेशों से लोग आए थे. इस क्लिप में आगे रणबीर कपूर को ब्लू बैकग्राउंड के साथ सीन शूट करते हुए देखा जा सकता है. वीएफएक्स के जरिए ही फिल्म के सीन को और ज्यादा ग्रैंड बनाया गया है. वीडियो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

मेकर्स ने वीडियो के साथ लिखा कैप्शन

'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म नवंबर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. भारत के बाहर फिल्म का वितरण 'सोनी पिक्चर्स' संभालेगी, जबकि इसके हिंदी वर्जन का बाजार 'धर्मा प्रोडक्शंस' संभालेगी. वहीं, फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी 'डीएनईजी' की टीम को दी गई है. फिल्म के लेटेस्ट वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'एक कालजयी महाकाव्य. एक असीमित दृष्टि. नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण' आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पौराणिक दुनिया की नई कल्पना पेश करती है. भारत की ओर से एक बेहतर दुनिया के लिए. जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखें.'

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर के लिए आज भी इन 2 लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात करना मुश्किल, KBC में खोला दिल का राज

बता दें कि रामायण के दोनों पार्ट्स पर मेकर्स ने करीब 4000 करोड़ रुपये का मोटा बजट खर्च किया है. फिल्म को प्रोडयूस नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर किया है. फिल्म का हर कोई दिल थाम कर इंतजार कर रहा है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES