SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनुष उठाने से लेकर निशाना साधने तक, 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने डेढ़ साल पहले ओलंपियन से ली ट्रेनिंग

रणबीर कपूर ने रामायण की तैयारी के लिए शूटिंग शुरू करने से पहले डेढ़ साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी. एक्टर ने सांस लेने से लेकर पेड़ पर चढ़ने को लेकर हर कुछ सीखा.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 03, 2026, 10:58 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:02 PM IST
Image Credit: रणबीर कपूर ने ओलंपियन से सीखा धनुष चलाना
Join

रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. श्री राम के किरदार को निभाने के लिए उन्हें भावनात्मक के साथ-साथ फिजिकली भी तैयारी करनी पड़ी. रणबीर कपूर ने बताया कि इस किरदार की तैयारी में उन्हें डेढ़ साल पहले तैयारी शुरू कर दी थी.

रणबीर कपूर ने वर्ल्ड प्रीमियर में बताया है कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए शूटिंग शुरू होने से डेढ़ साल पहले तैयारी शुरू की थी.रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने फिल्म में धनुष चलाना भारतीय ओलंपियन से सीखा है. राम भगवान का किरदार निभाने उन्होंने ब्रीदिंग और अपनी शरीर पर कंट्रोल और फोकस करने के लिए वर्कशॉप भी की थी.

डेढ़ साल पहले सीखी थी तीरंदाजी

रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने शूटिंग शुरू होने से काफी पहले ही तीरंदाजी सीखना शुरू कर दिया था. रामायण फिल्म में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया है. रणबीर कपूर ने बताया भगवान राम एक महान तीरंदाज थे. इसलिए शूटिंग शुरू करने से लगभग डेढ़ साल पहले ही उन्होंने एक इंडियन ओलंपियन के साथ सही टेक्निक पर काम करना शुरू कर दिया था. कुछ समय तक एक्टर न्यूयॉर्क में थे. वहीं भी उन्होंने क्लासेस ली थी.

पेड़ पर चढ़ना और सांस लेना भी सीखा

रणबीर कपूर ने बातया कि उन्होंने नोटरी वर्कशॉप में कॉम्बैट की ट्रेनिंग की थी. टेरी नोटरी वर्कशॉप में उन्हें सांस लेने की टेक्नीक, चलना, पेड़ पर पढ़ना ऐसी चीजे सिखाईं. रणबीर कपूर ने कहा कि रामायण फिल्म से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है.

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

रामायण फिल्म रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. पहली बार किसी हिंदी फिल्म को विदेशी बाजार में रिलीज किया जा रहा है. अगर रामायण फिल्म हिट होती है विदेशों में फिल्म को पसंद किया जाता है तो रणबीर कपूर के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म होगी. इस फिल्म से उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान मिलेगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है इसका खुसाला तो फिल्म रिलीज के बाद ही होगा.

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

राणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. वहीं यश रावण के रोल में है. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को प्रोड्यूस यश और नमित मल्होत्रा ने की है.  
इसे भी पढ़ें- लौटेगा मोरपुर का शाही अंदाज: एक बार फिर महाराजा के किरदार में नजर आएंगे ईशान खट्टर, 'द रॉयल्स 2' की शूटिंग शुरू

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES