App

'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...', Ramayana पर उठी उंगलियों तो रणबीर कपूर ने ट्रोलर्स को दिया सटीक जवाब

नितेश तिवारी 'रामायण' की कास्टिंग और गानों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग देखने को मिल रही है. इस बीच रणबीर कपूर ने किशोर कुमार के गाने 'कुछ तो लोग कहेंगे' के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाए अपने काम और नीयत पर फोकस करना चाहिए.

'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...',  Ramayana पर उठी उंगलियों तो रणबीर कपूर ने ट्रोलर्स को दिया सटीक जवाब
Image Credit: 'रामायण'

सिनेमा और लोगों का रिश्ता हमेशा से बेहद नाजुक रहा है, खासकर तब जब बात हमारी आस्था और पौराणिक कथाओं से जुड़ी हो. नितेश तिवारी के निर्देशन और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' तीन दिनों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. मेकर्स ने इसे 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी ग्लोबल फ्रेंचाइजी का इंडियन जवाब बताया है. हालांकि, जब से फिल्म में भगवान राम के मुख्य किरदार के लिए रणबीर कपूर के नाम का ऐलान हुआ है, तब से लेकर हर प्रमोशनल एसेट के रिलीज होने तक, इंटरनेट की एक कैटेगरी लगातार उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल उठाता रही है.

हाल ही में दशहरा इवेंट के दौरान गलती से 'जीत' की जगह रणबीरल कपूर ने 'अच्छाई का अंत' बोल दिया था, जिसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना, करना पड़ा था. इंटरनेट पर ट्रोलर्स का शिकार बनने के बाद एक्टर ने तुरंत माफी मांगी थी. लगातार हो रही सोशल मीडिया ट्रोलिंग और लोगों की तीखी टिप्पणियों के बीच रणबीर कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है.

रणबीर के जवाब ने लोगों को किया इंप्रेश

रणबीर कपूर ने हाल ही में देशभर से जुड़े 18000 से ज्यादा स्टूडेंट के साथ एक बातचीत के दौरान जब उनसे इंटरनेट की इस निगेटिविटी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद शांत और सलीके से इसका सामना किया. रणबीर ने इस दौर की ऑनलाइन ट्रोलिंग को एक पुरानी और पॉपुलर गाने से जोड़ा, जिसने वहां मौजूद हर इंसान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ranbir kapoor

किशोर कुमार के गाने से दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए रणबीर ने फिल्म 'अमर प्रेम' के मशहूर गाने का सहारा लिया. उन्होंने कहा, 'आजकल ये जो ऑनलाइन ट्रोलिंग की नई परंपरा चली है, इससे सामना करने के लिए वो बस किशोर कुमार के एक गाने को फॉलो करते हैं. उन्होंने कहा, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...' ये पुराना गाना हमें सिखाता है कि आप चाहे कुछ भी कर लें, लोग हमेशा कुछ न कुछ जरूर कहेंगे.'

नीयत साफ रखें और अच्छाई पर दें ध्यान

रणबीर ने आगे जीवन का सबसे बड़ा फलसफा समझाते हुए कहा कि इंसानों को दूसरों की बातों से परेशान होने के बजाए अपने काम, अपनी नीयत और अपनी अच्छाई पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आखिर में वही मायने रखता है. सोशल मीडिया पर चल रही तमाम बहसों के बीच, पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में विदेशी प्रेस और इंटरनेशनल क्रिटिक्स के लिए फिल्म के पहले पार्ट की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी.

इंटरनेशनल क्रिटिक्स ने जमकर की 'रामायण' की तारीफ

वहां से आए शुरुआती रिएक्शंस ने इंडियन सिनेमा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. स्क्रीनिंग देखने वाले पहले लोगों ने इस एक्सपीरियंस को शानदार और साल 2026 के सबसे बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक कहा है. इस रिस्पांस ने उन तमाम क्रिटिक्स के दावों को खारिज कर दिया है, जो फिल्म की विजुअल क्वालिटी पर सवाल उठा रहे थे.

ramayana

सितारों की महा-फौज से सजी 'रामायण'

'रामायण' सिर्फ अपने बड़े सेट्स और विजुअल इफेक्ट्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी स्टार-स्टडेड स्टारकास्ट के लिए भी सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के पावन रूप में नजर आने वाली हैं. वहीं सुपरस्टार यश 'रावण' के शक्तिशाली किरदार में दिखाई देंगे.

इसके अलावा, फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैजल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ एम कोठारे जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीन दिन बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कौन से नए आयाम तय करती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More