SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘सच्चाई और अच्छाई का अंत’: Slip Of Tongue के चक्कर में ‘रामायण’ के ‘राम’ को मांगनी पड़ी माफी, बोले- ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे’

दशहरे पर ‘रामायण’ के एक इवेंट में रणबीर कपूर की जुबान क्या फिसली, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब एक्टर ने चेन्नई में अपनी आने वाली मोस्ट अनेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिक इवेंट के दौरान खुले मंच से अपनी इस चूक के लिए सबसे दिल से माफी मांग ली.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 22, 2026, 05:34 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 06:47 AM IST
Image Credit: ‘रामायण’ के इवेंट में दिए बयान के लिए मांगी माफी
Join

कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में दशहरा के खास मौके पर ऑर्गेनाइज ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिकल और फुल एल्बम लॉन्च इवेंट के दौरान रणबीर कपूर के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया, जिसकी वजह से उनको माफी मांगनी पड़ी. हाल ही में चेन्नई में हुए इवेंट में उन्हंने लोगों को संबोधित करते हुए माना कि उनसे शब्दों के चयन में भारी चूक हो गई. उन्होंने बेहद शांत और विनम्रता से अपनी गलती को माना की और साफ किया कि वे कोलकाता में लोगों को क्या कहना चाहते थे. उनका ये अपोलोजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

असल में ये पूरा मामला 20 अक्टूबर का है, जब रणबीर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऑर्गेनाइज दशहरा इवेंट में शामिल हुए थे. वहां मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा था, ‘दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी’. दरअसल, अपने बयान में रणबीर को ‘अंत’ की जगह ‘जीत’ बोलना था. उनका ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने जमकर उनकी खिंचाई शुरू कर दी. कई यूजर्स ने तो भगवान राम के उनके किरदार का जिक्र करते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया.

चेन्नई में सुधारी गलती

चेन्नई ट्रेड सेंटर में ऑर्गेनाइज अपनी फिल्म के ग्रैंड म्यूजिकल और फुल एल्बम लॉन्च इवेंट रणबीर ने उस घटना को याद करते हुए कहा, ‘मैं उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कल दशहरा के मौके पर मेरे साथ घटी. मेरी जुबान फिसल गई थी. असल में मैं ये कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी’. उन्होंने आगे कहा कि कई बार इंसान जो कहना चाहता है, सही शब्द नहीं चुन पाता. अब लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बिना झिझक अपनी गलती मानी.

16 दिन पहले शुरू हुई ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग, आसमान छू रहे टिकट के दाम; 2600 रुपये में बिक रही एक सीट

‘रॉकस्टार’ का गाना आया याद

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान के साथ अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ में किए गए काम का जिक्र किया. उन्होंने उस फिल्म के एक गाने की मशहूर लाइन दोहराते हुए कहा, ‘इस घटना से मुझे रहमान सर के साथ ‘रॉकस्टार’ के काम की याद आ गई. मैं बस इतना कहना चाहता हूं, जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे. इसलिए मैं कल की उस बात के लिए दिल से माफी मांगता हूं’. अपनी बात को इतने हल्के-फुल्के अंदाज में रखने के लिए वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनको स्वागत किया.

फिल्म को लेकर भारी एक्साइटमेंट 

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा बजट पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, साउथ फिल्मों की सुपरस्टार साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश महाबली रावण के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं. चेन्नई के ट्रेड सेंटर में 21 अक्टूबर को हुआ ये ग्रैंड म्यूजिक और फुल एल्बम लॉन्च कार्यक्रम बेहद शानदार रहा, जहां फिल्म की पूरी टीम के साथ भारी संख्या में फैंस भी वहां पहुंचे थे.

दीपावली के मौके पर रिलीज

नितेश तिवारी के बड़े विजन के साथ तैयार हो रही इस मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दीवाली के खास मौके यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और दूसरा पार्ट ‘रामायण: पार्ट 2’ अगले साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा भी कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES