छोटी-मोटी नहीं, सिर्फ बड़े बजट की फिल्में ही क्यों करना चाहते हैं यश? 'KGF' स्टार ने बताई अपनी सोच; बोले- मेरे पास मौका
'KGF' फेम यश ने बताया है कि वह सिर्फ बड़े बजट की फिल्मों में ही काम क्यों करना चाहते हैं. एक्टर का कहना है कि उनके पास बड़े लेवल पर फिल्में बनाने का मौका है, जिसका वह पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. यश का यह बयान उनके फिल्मी करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा बढ़ा सकता है.
हाल ही में एक्ट्रेस साई पल्लवी ने 'रामायण' की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार यश के साथ हुई एक पर्सनल बातचीत का खुलासा किया है. इसमें उन्होंने 'KGF' स्टार से पूछा था कि क्या वे कभी उन छोटी और लव स्टोरी कहानियों की ओर वापस लौटेंगे, जैसी फिल्में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में की थीं? इसपर यश के जवाब ने उस सवाल को पूरी तरह से एक नया रूप दे दिया. साई पल्लवी ने कहा, मैंने यश से पूछा कि क्या वह कभी छोटी-प्यारी लव स्टोरीज बनाने की ओर वापस लौटेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फिल्मों को बड़े लेवल पर बनाना चाहता हूं, क्योंकि मेरे पास ऐसा करने का मौका है. साथ ही, मैं कन्नड़ सिनेमा अपने दक्षिण भारतीय सिनेमा और पूरे भारतीय सिनेमा को दुनिया के सामने लाना चाहता हूं.'
बता दने कि 5 नवंबर को होने वाली 'रामायण' की वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान हुई बातचीत में यश ने बताया कि वह अपने करियर के इस पड़ाव पर क्या सोचते हैं. रोमांस, कॉमेडी और रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित कन्नड़ फिल्में जैसे 'गूगली', 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' और 'किरातक' वाले एक्टर अब बड़े पैमाने पर बनने वाली और वैश्विक स्तर पर महत्वाकांक्षी फिल्मों की ओर पूरी तरह से क्यों मुड़ गए हैं.
यश के करियर पर एक नजर
यश का करियर साफ तौर से दो पार्ट में बंटा हुआ है. KGF से पहले वह कन्नड़ सिनेमा के एक सफल स्टार थे, जो कमर्शियल फिल्में किया करते थे. इसमें लव स्टोरी, फैमिली ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्में होती थीमें. ये फिल्में कर्नाटक में तो खूब चलती थीं, लेकिन शायद ही कभी राज्य की सीमाओं के पार जा पाती थीं. हालांकि, 'KGF: चैप्टर 1' ने सब कुछ बदल दिया.
Fauzi Teaser: हाथों में हथियार और आंखों में बगावत, 'फौजी' के टीजर में छाए प्रभास; दिखेगा आजादी का संग्राम
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुरू से ही एक पैन-इंडियन प्रोजेक्ट के तौर पर सोची गई थी और उस साल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. 'KGF: चैप्टर 2' ने और भी बड़ी सफलता हासिल की. इसने दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और यश को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ग्लोबल स्टार्स में से एक के रूप में स्थापित कर दिया.
'KGF 2' के बाद, उन्होंने गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में काम किया. अब वे 'रामायण' का हिस्सा हैं, जिसे 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है. वे अपनी कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' (Monster Mind Creations) के जरिए इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.
BJP पर आरोपः नसीरुद्दीन शाह फिर भड़के, बोले- विरोधियों से बदला ले रही झूठी पार्टी
रामायण के बारे में
'रामायण' में साई पल्लवी और यश, सीता और रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. इसे नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में होगाऔर 5 नवंबर को इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.